सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता अड्डा है जहां सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर जितने भी वीडियो पोस्ट होते हैं उसमें से कुछ स्क्रिप्टेड होते हैं तो कुछ अनस्क्रिप्टेड होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप इन दोनों तरह के वीडियो देखते होंगे और उसमें से कुछ वायरल वीडियो भी देखते होंगे। कभी-कभी तो कुछ ऐसे स्क्रिप्टेड वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी दुकान में शर्ट देखने आया है। उसे दुकानदार शर्ट दिखाते हुए बोलता है कि 1500 रुपए की है। इसके बाद वो अजीब सा रिएक्ट करते हुए बाहर की तरफ जाने लगता है। उस आदमी को बाहर जाते देख दुकानदार पहले बोलता है कि 1200 लग जाएंगे और तुरंत बाद 600 पर आ जाता है। तभी वो आदमी दुकान के बाहर गुटका थूकता है और आकर बोलता है कि मैं गुटका थूकने गया था। वो दुकान वाले को शर्ट पैक करने को बोलकर बोलता है कि पहली बार गुटके से इतना फायदा हुआ है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा वो स्क्रिप्टेड और फनी था जिसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KOMALSI58366142 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गुटका खाने से पहली बार फायदा हुआ है किसी का। दूसरे यूजर ने लिखा- अब आगे ये इस तरह की गलती नहीं करेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- फिर को सभी को खाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा भी हो जाता है कभी कभी, इसके लिए गुटका खाना जरूरी नहीं है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अरे दीदी की नॉलेज तो बड़ी कमाल की है, पूरा Video देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
भगवान से थोड़ा डरो पार्लर वालों! Video में ऐसा क्या दिखा जो लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन