1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने खोला पानी से भरा सैलून, कूल बनने के चक्कर में हो गया ट्रोल, देखें Viral Video

शख्स ने खोला पानी से भरा सैलून, कूल बनने के चक्कर में हो गया ट्रोल, देखें Viral Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 15, 2024 06:57 am IST,  Updated : Jan 15, 2024 06:57 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पानी से भरा हुआ सैलून नजर आ रहा है। लेकिन लोगों को यह सैलून बिल्कुल पसंद नहीं आया और कमेंट करके अपने मन की बात कह दी।

पानी वाला सैलून- India TV Hindi
पानी वाला सैलून Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में लोग क्रिएटिविटी पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। लोगों का बिजनेस या फिर उनकी दुकान जितनी ज्यादा क्रिएटिव नजर आएगी, व्यापार उनका उतना ही आगे बढ़ेगा। इसलिए आप भी देखते होंगे कि लोग अपने दुकानों का नाम यूनिक रखते हैं। वहां पर डेकोरेशन भी कुछ ऐसा किया जाता है कि लोग आकर्षित हो सके। मगर कभी-कभी कुछ लोग इतना ज्यादा क्रिएटिव बन जाते हैं कि लोग दूर से ही उनकी दुकान से नमस्ते कर लेते हैं। ऐसा ही एक क्रिएटिव सैलून का वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लोग ट्रोल कर रहे हैं।

वीडियो में क्या दिखा?

आप हर महीने या फिर दो महीने में एक बार अपने बाल कटवाने के लिए किसी ना किसी सैलून में जरूर जाते होंगे। कई सैलून में आपको अलग-अलग तरह की क्रिएटिविटी भी नजर आती है। मगर क्या आप कभी पानी वाले सैलून में गए हैं। जी हां सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही सैलून वायरल हो रहा है जिसमें चारों तरफ आपको पानी-पानी ही नजर आएगा। दरअसल शख्स ने अपने सैलून को इसी तरह से डिजाइन किया है। इस सैलून में बैठने के बाद आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी नदी में बैठकर अपने बाल कटवा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने अपने मन की बात भी कह दी।

लोगों ने क्या कहा?

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को radenthebarber.lsm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 23 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह शायद सबसे मूर्खतापूर्ण चीज़ है जो मैंने आज इंटरनेट पर देखी। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बैक्टिरिया हाउस है। एक अन्य यूजर ने लिखा- खतरनाक है अगर वे पानी में ब्लो ड्रायर गिरा दें।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

#क्षत्रिय_बिना_राम_मंदिर_कैसे, जानिए X पर क्यों ट्रेंड कर रहा है ये टॉपिक

Youtube से सीमा हैदर और सचिन मिलकर छाप रहे पैसा, 3 महीनों में इतनी हो चुकी है कमाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।