1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हवा में लटकते दिखा शख्स, वायरल हो रहा जादू का यह शानदार वीडियो

हवा में लटकते दिखा शख्स, वायरल हो रहा जादू का यह शानदार वीडियो

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 12, 2024 02:56 pm IST,  Updated : Oct 12, 2024 02:56 pm IST

हवा में लटकते हुए एक जादूगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जादूगर हवा में लटकते हुए नजर आ रहा है।

हवा में लटकता जादूगर- India TV Hindi
हवा में लटकता जादूगर Image Source : SOCIAL MEDIA

जादू का रोमांच दुनिया के सभी कारनामों से काफी अलग होते हैं। ये हर किसी को अच्छा लगता है। लोग जादू करने के लिए हमेशा अपने हाथों की सफाई दिखाते हैं। लोगों को यह बात पता भी होती है फिर भी लोग हमेशा जादू को बड़े ही उत्साह के साथ देखते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर जादू से ही जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना बहुत मुश्किल लग रहा है।

हवा में लटका रहा शख्स

वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक शख्स गत्तों के कुछ डब्बों के ऊपर काफी ऊंचाई पर खड़ा हो रखा है। वह एक अन्य शख्स को उन डब्बों को मारकर गिरा देने को कहता है। तभी अगला शख्स उन डब्बों को एक-एक कर गिरा देता है। डब्बों के गिरने से होना तो ये चाहिए था कि जादू दिखा रहे उस शख्स को भी गिर जाना चाहिए था लेकिन ऐसा होता तो फिर जादू ही किस बात का। डब्बों के गिर जाने के बावजूद भी शख्स हवा में लटका रहता है और उसका एक हाथ दीवार के सहारे चिपका दिखाई देता है। जादूगर हवा में ही अपने पैरों को भी चलाते हुए दिख रहा है। नीचे खड़ा शख्स जादूगर का यह कारनामा देख हैरान हो जाता है। नीचे कुछ लड़कियां भी इस नजारे को देखकर हैरान रह जाती हैं। उनमें से एक लड़की दौड़कर आती है और यह चेक करती है कि शख्स किसी चीज के सहारे तो हवा में नहीं टिका हुआ है। जब लड़की को कछ भी नहीं मिलता है तो वह हैरान रह जाती है।

जानिए कौन है ये जादूगर

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @xaviermortimer नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने लाइक किया जबकि लाखों लोगों ने इस जादू वाले वीडियो को देखा है। आपको बता दें कि जेवियर मॉर्टिमर एक फ्रांसीसी जादूगर और कलाकार हैं। वो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर अपने जादू वाले वीडियो को पोस्ट करते रहते हैं। इनके जादू वाले वीडियो लोगों हैरत में डाल देने वाले होते हैं। जेवियर मॉर्टिमर ने जादू से संबंधित कई पुरस्कार भी जीते हैं। वे कई टेलीविजन शोज़ में अपने टैलेंट को दिखा भी चुके हैं। वे टेलीविज़न शोज़ पेन एंड टेलर: फ़ूल अस, अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट, मास्टर्स ऑफ़ इल्यूजन, प्लस ग्रैंड कैबरे डू मोंडे और आईटीवी पर द नेक्स्ट ग्रेट मैजिशियन में दिख चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

एकता और शांति का संदेश दे रहे थे स्कूली छात्र, पीछे जो नजारा दिखा उसे देख रोके नहीं रुक रही लोगों की हंसी

रावण का पुतला जलाने के लिए लगाई गई आग, उलटे लंकेश ने ही भीड़ पर कर दिया आक्रमण, Video में जान बचाकर भागते दिखे लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।