1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Coolest CM of India; रॉकस्टार निकले मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा, गिटार बजाकर दिया गजब का परफॉरमेंस

Coolest CM of India; रॉकस्टार निकले मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा, गिटार बजाकर दिया गजब का परफॉरमेंस

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 29, 2023 09:00 am IST,  Updated : Dec 29, 2023 09:00 am IST

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा रॉकस्टार के रूप में दिखें। सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रिक गिटार बजाते हुए उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को यंगस्टर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

गिटार बजाते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा- India TV Hindi
गिटार बजाते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा Image Source : SOCIAL MEDIA

मेघालय के मुख्यमंत्री, कॉनराड संगमा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों ने उनका एक अलग रूप देखा। वीडियो में कॉनराड संगमा एक कैफे में गिटार बजाते हुए दिख रहे हैं। कॉनराड संगमा ने गिटार पर आयरन मेडेन के "वेस्टेड इयर्स" की धुन का परफॉरमेंस दिया। उनकी परफॉरमेंस पर ऑडियंस की तालियों और सीटियों से सारा माहौल गूंज उठा। अपनी संगीत की प्रतिभा से उन्होंने लोगों को अपना दिवाना बना लिया। 

Related Stories

मेघालय के सीएम का पॉप अंदाज

कॉनराड संगमा ने 26 दिसंबर को रूफ टॉप कैफे में रीयूनियन का आयोजन किया था। बता दें कि सीएम खुद दिल्ली में अपने कॉलेज के दिनों के दौरान 'सागा' बैंड के एक्टिव मेंबर थे। कॉलेज के दिनों को फिर से याद करने के लिए मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कई गाने बजाए। इस वीडियो को सीएम कॉनराड संगमा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। इससे पहले भी उन्होंने अपनी कई तस्वीरें और वीडियो को इलेक्ट्रिक गिटार के साथ पोस्ट किया। कॉनराड संगमा एक प्रोफेशनल गिटारिस्ट से कम नहीं हैं।

लोगों ने कहा- Coolest CM of India

सोशल मीडिया पर लोग सीएम के परफॉर्मेंस की जमकर सराहना कर रहे हैं। इंटरनेट की जनता उन्हें अब तक का सबसे 'कूलेस्ट सीएम' बता रही है। खबर लिखे जाने तक उनकी वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं और लाखों लोगों ने इस लाइक किया है।  कुछ लोगों ने कमेंट कर कहा कि उन्होंने इतना टैलेंटेड पॉलिटिशियन कभी नहीं देखा। कॉनराड संगमा 2018 में मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री बने। वे भारत के मशहूर राजनीतिज्ञ स्वर्गीय पी. ए. संगमा के बेटे हैं।

ये भी पढ़ें:

आधी रात सुनसान सड़कों पर पापा की परी दिखा रही थी खतरनाक स्टंट, Video हुआ वायरल

सबसे पहले अंतरिक्ष में किसने और क्या खाया था?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।