1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खुद को होशियार चंद बताने वालों इस तस्वीर में 10 अंतर ढूंढकर दिखाओ, सोशल मीडिया पर मिला यह चैलेंज

खुद को होशियार चंद बताने वालों इस तस्वीर में 10 अंतर ढूंढकर दिखाओ, सोशल मीडिया पर मिला यह चैलेंज

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 23, 2025 08:26 pm IST,  Updated : May 23, 2025 08:26 pm IST

इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर हजारों बार शेयर किया जा चुका है। यूजर्स ने इसे एक मजेदार ब्रेन टीजर बताते हुए अपने अनुभव साझा किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैंने 8 अंतर तो ढूंढ लिए, लेकिन बाकी दो के लिए आंखें दुखने लगीं!" वहीं, एक अन्य ने मजाक में कहा, "मुझे तो दोनों तस्वीरें एक जैसी लग रही हैं, शायद मैं जीनियस नहीं हूं!"

ऑप्टिकल इल्यूजन- India TV Hindi
ऑप्टिकल इल्यूजन Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जो लोगों की नजरों और दिमाग को चुनौती देते नजर आ रही है। इस तस्वीर में दो एक जैसी दिखने वाली तस्वीरें हैं, जिनमें दो हाथियों का एक सीन है। लेकिन इन दोनों तस्वीरों में 10 अंतर छिपे हैं, जो ऐसे नहीं दिख रहे और उन्हें खोजने की चुनौती भी काफी कड़ी है। इन 10 अंतरों को खोजने वाला इंसान वाकई जीनियस ही होगा। 

गौर से देखें ये तस्वीर

ऑप्टिकल इल्यूजन
Image Source : SOCIAL MEDIAऑप्टिकल इल्यूजन

वायरल तस्वीर में एक खूबसूरत जंगल के दृश्य को दिखाया गया है। दोनों इमेज में दो हाथी दिख रहे हैं, जिनमें से एक बड़ा और एक छोटा है। ये दोनों हाथी एक पेड़ के नीचे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में नीला आसमान, हल्के बादल, और दूर पहाड़ों का नजारा भी दिख रहा है। पहली नजर में दोनों तस्वीरें एकदम एक जैसी ही लग रही हैं। लेकिन अगर आप इस पर गौर करेंगे तो आपको उन तस्वीरों में 10 छोटे-छोटे अंतर नजर आएंगे। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, और लोग इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर एक-दूसरे को चैलेंज दे रहे हैं।

10 अंतर खोजने की चुनौती

चलिए, उन 10 अंतरों को खोजने की कोशिश करते हैं, जो इस तस्वीर में छिपे हैं। सबसे पहले आपको दोनों तस्वीरों को बारी-बारी कर गौर से देखना होगा। धीरे-धीरे आपको उन दोनों तस्वीरों में अंतर देखने को मिलने लगेंगे। 

अगर आपको वो अंतर नहीं मिल रहे तो चलिए हम आपको वे अंतर बता दे रहे हैं।

  1. आसमान में उड़ते पक्षी: बाईं तस्वीर में आकाश में दो पक्षी उड़ रहे हैं जबकि दाईं वाले में सिर्फ एक ही पक्षी उड़ता दिख रहा है।
  2. बादल: उड़ रहे पक्षियों के ठीक नीचे एक बादल है जो बाईं वाली तस्वीर में आकार में छोटी दिख रही जबकि दाईं वाली तस्वीर में वह बादल बड़ा दिख रहा है।
  3. पेड़: बाईं तरफ की तस्वीर में बाएं में एक पेड़ है जिसकी परछाई नीचे जमीन पर दिख रही है और दाईं वाली तस्वीर में वह परछाई नहीं दिख रही।
  4. हाथी की पूंछ: बाईं तरफ की तस्वीर में छोटे वाले हाथी की पूंछ दिख रही है जबकि दाईं वाली तस्वीर में वह गायब है।
  5. रेत में पौधा: बाईं वाली तस्वीर में रेत में एक पौधा दिख रहा है जबकि दाईं वाली में वह पौधा नहीं दिख रहा।
  6. हाथी का दांत: बाईं तस्वीर में बड़े वाले हाथी के दोनों दांत दिख रहे हैं जबकि दाईं वाली में सिर्फ एक ही दांत बाहर दिख रहा है।
  7. कोने में स्थित पेड़: बाईं तस्वीर में दाएं में सबसे कोने में एक पेड़ है जिसके ऊपर पत्तियां और टहनियां नहीं हैं लेकिन दाईं वाली तस्वीर में वह पेड़ हरा-भरा दिख रहा है।
  8. पेड़ की टहनी: बाईं तस्वीर में बड़े वाले पेड़ की टहनी दिख रही जबकि दाईं वाली में वह टहनी पेड़ से गायब है।
  9. पेड़ की टहनी: बाईं तस्वीर में उसी पेड़ पर एक और टहनी है जिसकी पत्तियां दिख रही हैं जबकि दाईं वाली तस्वीर में उस टहनी से पत्तियां गायब हैं।
  10. पेड़ की टहनी: ऐसे ही ऊपर की तरफ एक और टहनी जिसकी पत्तियां बाईं वाली तस्वीर में गायब हैं लेकिन दाईं वाली तस्वीर में टहनी पर लगी वे पत्तियां दिख रही हैं।

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर
Image Source : SOCIAL MEDIAये रहे वो 10 अंतर

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

भाई तो यमराज का लड़का निकला! मधुमक्खियों के छत्ते में डाल दिया अपना हाथ, तितलियों की तरह उन्हें प्यार से उड़ाया

मिल गए Pokiee Uncle! बेगम की सैंडल पहने बैठकी में चले आए चचा जान, Video देख लोगों ने खूब उड़ाया मजाक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।