1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पहेली को बूझने में छूटे लोगों के पसीने, 100 में से केवल 1 ही दे पाया सही जवाब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पहेली को बूझने में छूटे लोगों के पसीने, 100 में से केवल 1 ही दे पाया सही जवाब

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 15, 2025 02:20 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 02:20 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल यह पहेली सिर्फ हंसी-मजाक का खेल नहीं, बल्कि दिमाग की कसरत भी है। ये हमें सोचने पर मजबूर करती है कि हम समस्याओं को कैसे देखते हैं।

इस पहेली का सही जवाब बताएं- India TV Hindi
इस पहेली का सही जवाब बताएं Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी पहेलियां वायरल हो जाती हैं जो दिमाग का दही कर के रख देती हैं। आजकल ऐसी ही एक पहेली सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें पूछा गया है कि, “एक घर में तीन लोग हैं— एक लंगड़ा, एक अंधा और एक बहरा। बताइए, चक्की पर 50 किलो आटा पिसवाने कौन जाएगा?” यह पहेली भले ही सुनने में आसान लग रही हो, लेकिन जवाब सोचते-सोचते लोग अपना सिर पीट ले रहे हैं।

Related Stories

चक्की पर आटा पिसवाने कौन जाएगा?

इस पहेली का सवाल सुनते ही दिमाग में तस्वीर बनती है। एक लंगड़ा, जो चल नहीं सकता, एक अंधा, जो देख नहीं सकता, और एक बहरा, जो सुन नहीं सकता। अब इन तीनों में से चक्की पर आटा पिसवाने कौन जाएगा? पहली नजर में लगता है कि लंगड़ा नहीं जा सकता, क्योंकि चक्की तक पहुंचने के लिए उसे चलना पड़ेगा। अंधा शायद चल तो सकता है, लेकिन रास्ता देखेगा कैसे? और बहरा, भले ही चलकर चक्की तक पहुंच जाए, लेकिन चक्की वाले से बात कैसे करेगा? ऐसे में वह चक्की वाला उसके साथ कोई खेल भी कर सकता है।

सवाल पर लोगों की दलीलें

अब सोशल मीडिया पर लोग इस सवाल पर अपनी-अपनी दलीलें दे रहे हैं। कुछ कहते हैं, “बहरा जाएगा, क्योंकि वो तो बस चक्की वाले को गेहूं देगा और आटा ले आएगा। सुनने की जरूरत ही क्या है?” दूसरों का कहना है, “अंधा जाएगा, क्योंकि वो बैसाखी लेकर चल सकता है।” और कुछ तो बोलते हैं, “लंगड़ा जाएगा, क्योंकि वो तो बस लंगड़ाते हुए चक्की तक पहुंच जाएगा।”

ये रहा सही जवाब

लेकिन रुकिए, ये पहेली इतनी सीधी नहीं! इस सवाल का जवाब यह है कि कोई भी चक्की पर नहीं जाएगा! क्योंकि पहेली में ये कहा गया है कि चक्की पर 50 किलो आटा पिसवाने कौन जाएगा? आपको बता दें कि आटा नहीं पिसाया जाता। गेहूं पिसवाया जाता है। आटा पहले से ही पिसा है तो उसे भला चक्की लेकर जाने की क्या जरूरत।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

भाई की इस मेहनत और टैलेंट को सलाम, सिर पर ईंटों का टावर बनाकर एक साथ 4-4 लोगों का काम करते दिखा है ये लड़का

इतना कॉन्फिडेंस लाते कहां से हैं ये लोग? दूल्हे ने बारात में किया धुंआधार डांस, Video देख लोटपोट हुए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।