पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक सिक्योरिटी गार्ड के म्यूजिक स्किल को देख कई यूजर्स हैरान रह गए। इतना ही नहीं स्थानीय लोग भी उस दौरान चौंक गए जब एक सिक्योरिटी गार्ड ने बैंड का गिटार लेकर आतिफ असलम के मशहूर गीत 'आदत' की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इस अचानक हुए प्रदर्शन को अब तक 13 लाख से अधिक दर्शक देख चुके हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @fulcrum.theband नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दुर्गापुर के एक बैंड, फुलक्रम द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, 30 वर्षीय चंदन सिंह गिटार बजाते और 'आदत' गाना गाते हुए दिखाई दिए। बैंड ने बताया कि चंदन ने उनसे गिटार मांगा था और उन्हें लगा कि शायद उन्हें गिटार के बारे में जानने की उत्सुकता है। लेकिन पता चला कि उन्हें गिटार बजाना और गाना दोनों आता है। वीडियो के साथ लिखे संदेश में कहा गया है, "हमें लगा कि उन्हें बस जानने की उत्सुकता है, हमें नहीं पता था कि उनमें गजब का हुनर और मधुर आवाज है।" जैसे ही उनकी सिंगिंग लय पकड़ने लगी, उन्हें सिक्योरिटी गार्ड के रूप में अपने कर्तव्य पर वापस बुला लिया गया। उन्होंने एक पल भी इंतजार नहीं किया और तुरंत अपने काम पर लौट गए। वीडियो पर लिखा था, 'काम ने पुकारा, लेकिन जुनून यहाँ नाकाम रहा।' चंदन के वीडियो को 'कोई इस आदमी को तुरंत साइन कर ले!' कैप्शन के साथ शेयर किया गया था। कमेंट सेक्शन में बैंड ने बताया, 'हमने फैसला किया है कि हम उसे अपने अगले बैंड रिहर्सल में बुलाएंगे, ताकि आप सभी उसे और सुन सकें।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को काफी लोकप्रियता मिली है और एक वर्ग ने इस प्रतिभाशाली सिक्योरिटी गार्ड का समर्थन करने की इच्छा व्यक्त की है। एक यूजर ने उन्हें एक वाद्य यंत्र उपहार में देने की पेशकश की ताकि वे अभ्यास जारी रख सकें, और कहा, 'क्या आप कृपया उनका पता बता सकते हैं? मैं उनके लिए एक वाद्य यंत्र का इंतजाम कर सकता हूं ताकि वे काम के बाद अभ्यास जारी रख सकें।'
किसी ने सुझाव दिया कि वह एक सोशल मीडिया पेज शुरू करे और लिखा, 'उसे इंस्टाग्राम पर आने के लिए कहो ताकि हम उसे मशहूर बना सकें।'
इसी बीच, कई लोगों ने बताया कि कैसे जिम्मेदारियों के बोझ तले उनके सपने चकनाचूर हो गए। एक यूजर ने कहा, 'जब जिम्मेदारी जुनून से बड़ी हो जाती है।'
एक और यूजर ने लिखा कि, 'दुर्भाग्य से, जुनून हमेशा आपके बिलों का भुगतान नहीं करता।'
एक व्यक्ति ने कहा, 'दुर्भाग्य से, मैं ऐसे कई माता-पिता को जानता हूं जो अपने बच्चों को यह उदाहरण दिखाएंगे और उन्हें बताएंगे कि गिटार बजाना छोड़ दे और पढ़ाई कर नहीं तो बड़ा होके चौकीदार बनना पड़ेगा।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
आंटी ने तो सिविक सेंस की धज्जियां उड़ा दीं, ट्रेन में गंदगी फैलाने के बाद वहीं धो लिए हाथ; Video देख भड़के लोग
ट्रेन में पैसेंजर ने पास बैठे यात्री को घंटों कूड़ा फैलाते देखा, कहा- 'इसके खिलाफ बोलना रिस्की लगा'