1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देख लो इसे कहते हैं फिटनेस, बुढ़ापे में ऐसा करतब करना हर किसी के बस की बात नहीं

देख लो इसे कहते हैं फिटनेस, बुढ़ापे में ऐसा करतब करना हर किसी के बस की बात नहीं

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 20, 2023 10:34 am IST,  Updated : Oct 20, 2023 10:34 am IST

दादाजी के फिटनेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । बुढ़ापे में उन्होंने ऐसे-ऐसे करतब कर के दिखाए कि देखने वाला हैरान-परेशान हो गया है। क्या आप ऐसे शानदार करतब कर सकते हैं?

बुढापे में ऐसी फिटनेस- India TV Hindi
बुढापे में ऐसी फिटनेस Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया पर हर दिन अनगिनत वीडियो अपलोड होते रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो अनोखे और शानदार होने की वजह से वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखने के बाद आप अपने फिटनेस पर सवाल उठाने लगेंगे। वीडियो में 70-80 साल के एक दादाजी ऐसे करतब करके दिखा रहे हैं जो आज का 20-25 साल का युवा नहीं कर सकता।

बाबा ने तो कमाल कर दिया

आजकल एक बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादाजी एक खाट को नीचे से अपने हाथों से पकड़ते हुए दोनों पैरों को हवा में उठा लेते हैं। इसके बाद पलटते हुए वो खाट के नीचे से खाट के ऊपर आ जाते हैं। यह तो बस एक झलक है। उनके दूसरे वीडियो में आपको देखने को मिलेगा कि अपने बॉडी को अच्छे से बैलेंस करते हुए अपने हाथों पर खड़े हो जाते हैं। ऐसा करतब करते हुए आपने कई लोगों को देखा होगा मगर कभी इतने बूढ़े आदमी को नहीं देखा होगा।

पहली वीडियो यहां देखिए

लोगों ने हाथ जोड़ लिए

बाबा की फिटनेस के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर painter_hukm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इनके सभी वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बाबा की फिटनेस का वीडियो देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा- ये तो बाबा रामदेव को भी पीछे छोड़ देंगे। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- यह देखकर जवान लड़कों को शर्म आ जाए।

दूसरी वीडियो यहां देखिए

आपको दादाजी की यह फिटनेस कैसी लगी हमें कमेंट में जरूर बताएं। और आप ऐसा कर सकते हैं या नहीं, यह भी जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें-

पेठा खाते हो? अब कभी नहीं खा पाओगे; बस एक बार VIDEO देख लीजिए

Vlog बनाते हुए ट्यूशन पहुंचे इस बच्चे ने अपने गुरुजी की खोल दी पोल, टीचर का रिएक्शन हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।