Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "झींगुर जैसे लड़के से चार बच्चों की मां को प्यार कैसे हो गया", Video में देखिए सचिन की पड़ोसन ने सीमा पर क्या कहा

"झींगुर जैसे लड़के से चार बच्चों की मां को प्यार कैसे हो गया", Video में देखिए सचिन की पड़ोसन ने सीमा पर क्या कहा

Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY Published : Jul 20, 2023 06:42 pm IST, Updated : Jul 20, 2023 06:42 pm IST

सीमा हैदर से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीमा को लेकर तरह-तरह के खुलासे सामने आते जा रहे हैं। जिस पर भारत के लोग भी सीमा को पाकिस्तान की जासूस बता रहे हैं। सीमा को लेकर सचिन की पड़ोसन ने जो कहा उसे आपको जरूर सुनना चाहिए।

सीमा को लेकर सचिन की पड़ोसन ने जो कहा उसे आपको जरूर सुनना चाहिए।- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सीमा को लेकर सचिन की पड़ोसन ने जो कहा उसे आपको जरूर सुनना चाहिए।

सीमा और सचिन की प्रेम कहानी की चर्चा पूरे देश भर में हो रही है। इस लव स्टोरी को लेकर भारत के साथ-साथ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी बवाल मचा हुआ है। भारत में लोग सीमा को ISI का एजेंट बता रहे हैं। तो वहीं पाकिस्तान के लोग सीमा पर बदचलन होने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों तरफ से इस मुद्दे पर गहमागहमी छिड़ी हुई है। जबकि भारत में सीमा और सचिन से पूछताछ की जा रही है। भारत के लोगों को शख है कि सीमा हमारे देश में खुफिया जानकारी और आतंक को बढ़ावा देने के लिए आई है और जिस तरह से पुलिस की पूछताछ में सीमा एक से एक खुलासे करते जा रही है उसे देख उनके प्यार पर यकीन करना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। 

सचिन की पड़ोसन ने सीमा को लेकर कही ये बड़ी बात

सोशल मीडिया पर तो सीमा और सचिन की प्रेम कहानी पर लाखों लोग कमेंट कर रहे हैं। कई लोग सीमा को वापस पाकिस्तान भेजने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें सचिन की पड़ोसन सीमा और सचिन के प्यार पर कुछ बोल रही है। पड़ोसन का दावा है कि सीमा पाकिस्तान द्वारा भेजी गई एक एजेंट है और उसकी मांग है कि सीमा को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए। वायरल हो रहे इस वीडियो में सचिन की पड़ोसन ने मीडिया को बताया कि सीमा को पाकिस्तान वापस भेजना चाहिए। ऐसे तो हमारी नई पीढ़ी बिल्कुल ही खराब होती जाएगी। ऐसे ही चलता रहा तो फिर लड़कों को लगेगा कि हम तो पाकिस्तान से बहु ले आएंगे। 

लोगों ने कहा- सीमा को पाकिस्तान भेजो

इसके आगे सचिन की पड़ोसन ने कहा कि क्या है सचिन में, लप्पू सा सचिन है। उसके मुंह से बोलने तो आता नहीं है। बोलता है नहीं। झींगुर से उस लड़के से सीमा को प्यार हो गया? सीमा अपने आप को पांचवी पास बताती है लेकिन फर्राटेदार इंग्लिश बोल रही है और कंप्यूटर चला रही है। जो लड़की 4-4 पासपोर्ट लेकर आई है, दुनिा भर के बॉर्डर क्रॉस कर के आई है। ऐसे में कोई कैसे उस पर भरोसा कर लें। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और सचिन की पड़ोसन को सही ठहरा रहे हैं। कई लोगों ने सचिन के पड़ोसन का साथ देते हुए कहा कि हां सीमा को अपने देश पाकिस्तान वापस जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

बाज जैसी नजर है तो बताइए इनमें से कौन सा कप खाली है?

दुबई से मायके आ रही लड़की ने मां से पूछा- क्या लाऊं, जवाब मिला- 10 किलो टमाटर ले आना बेटी, यहां बहुत महंगा है

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement