1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुबई से मायके आ रही लड़की ने मां से पूछा- क्या लाऊं, जवाब मिला- 10 किलो टमाटर ले आना बेटी, यहां बहुत महंगा है

दुबई से मायके आ रही लड़की ने मां से पूछा- क्या लाऊं, जवाब मिला- 10 किलो टमाटर ले आना बेटी, यहां बहुत महंगा है

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 20, 2023 01:20 pm IST,  Updated : Jul 20, 2023 01:20 pm IST

ट्विटर पर एक पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें भारत में टमाटर के भाव बढ़ जाने के बाद एक मां ने दुबई में रह रहे अपनी बेटी से 10 किलो टमाटर मंगवाया है।

टमाटर- India TV Hindi
भारत में कई जगहों पर टमाटर 80 रुपए किलो बिक रहा है। Image Source : SOCIAL MEDIA

पूरे भारत में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। किचन से टमाटर लगभग गायब ही हो गया है। महंगाई के मारे लोग टमाटर खाना ही बंद कर दिए हैं। किसी ने नहीं सोचा होगा कि टमाटर एक दिन इतना महंगा मिलेगा कि उसके सामने पेट्रोल सस्ता हो जाएगा। टमाटर से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। कभी किसी ने टमाटर की रखवाली के लिए बाउंसर रख लिया तो कभी किसी ने टमाटर चुराने के लिए जान की बाजी लगा दी। हाल में टमाटर से ही जुड़ा एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसे के बाद आपकी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी।

देश मे टमाटर के दाम बढ़े तो मां ने दुबई से मंगवाया

आपको बता दें कि सरकार ने टमाटरों के दाम में थोड़ी राहत तो दी है लेकिन टमाटर अभी भी 80 रुपए किलो बिक रहे हैं। इस वजह से लोग और भी ज्यादा सस्ते टमाटर की जुगाड़ में लगे हुए हैं। ट्विटर पर वायरल हो रही पोस्ट में एक यूजर ने बताया कि उसकी मां ने दुबई से 10 किलो टमाटर मंगवाया है। यूजर ने बताया कि उसकी बहन के बच्चों की गर्मियों की छुट्टी है ऐसे में वे लोग भारत आ रहे हैं। भारत आने से पहले उसकी बहन ने उसकी मां से पूछा था कि मैं दुबई से भारत आ रही हूं। आपके लिए कुछ लाना है क्या? इसके जवाब में यूजर की मां ने कहा कि जब आ रही हो तो 10 किलो टमाटर लेते आना। भारत में बहुत महंगा हो गया है।

दुबई से आया 10 किलो टमाटर

यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि मेरी बहन अपने बच्चों के समर वेकेशन के लिए दुबई से भारत आ रही है। उसने मां से पूछा कि आपके लिए दुबई से कुछ लाना है? जवाब में मेरी मां ने कहा 10 किलो टमाटर ले आना। अब मेरी बहन ने सूटकेस में 10 किलो टमाटर पैक कर के भेज दिए हैं। यूजर ने यह भी बताया कि उसकी बहन ने टमाटरों को पर्लपेट स्टोरेज जार में अच्छे से पैक करके सूटकेस में रखा था। इसके अलावा यूजर ने यह भी बताया कि अब वे लोग उन टमाटरों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल कर रहे हैं।  

ये भी पढ़ें:

अहमदाबाद सड़क हादसे का Live Video आया सामने, तेज गति से चल रही जगुआर कार ने 9 लोगों को रौंदा

 

Video: तेज बहाव में यात्रियों से भरी जीप लेकर घुसा ड्राइवर, गाड़ी सहित सभी लोग पानी में बहे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।