1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: तेज बहाव में यात्रियों से भरी जीप लेकर घुसा ड्राइवर, गाड़ी सहित सभी लोग पानी में बहे

Video: तेज बहाव में यात्रियों से भरी जीप लेकर घुसा ड्राइवर, गाड़ी सहित सभी लोग पानी में बहे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 20, 2023 11:08 am IST,  Updated : Jul 20, 2023 11:08 am IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें यात्रियों से भरी एक जीप पानी में बह जाती है।

पानी में यात्रियों सहित बह गई जीप।- India TV Hindi
पानी में यात्रियों सहित बह गई जीप। Image Source : SOCIAL MEDIA

बारिश के समय में भारी वर्षा के कारण नदियां अपने उफान पर होती हैं। हिमाचल प्रदेश के हालात तो आपने देखा ही होगा। किस तरह से बारिश ने तबाही मचाई थी। नदियों से पानी सड़कों समेत रिहायशी इलाकों में घुस जाता है। लोगों को घर से न निकलने की हिदायत दी जाती है। लेकिन कुछ लापरवाह लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते और वह पानी में घुस जाते हैं। जिससे हादसे हो जाते हैं। ऐसा ही हादसे का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।    

Related Stories

पानी में बह गई यात्रियों से भरी जीप

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सड़क पर पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। पानी की धार इतनी तेज है कि उसमें जाने का मतलब है अपनी जान से हाथ धोना। ऐसे में सड़क पर यात्रियों से भरी एक जीप आती है और वह पानी में घुस जाती है। जीप पर इतने लोग सवार होते है कि अंदर बैठने तक की जगह नहीं होती। जगह की कमी होने की वजह से लोग जीप के बाहर निकल कर लटके होते हैं। ड्राइवर भी बिना सोचे समझे जीप को पानी में उतार देता है। पानी का बहाव इतना तेज था कि जीप ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो जाती है। 

जब लोगों को ये समझ में आता है कि ड्राइवर से जीप अब कंट्रोल में नहीं हो रही तब वह जीप से कूदने लगते हैं। तभी जीप फिसलते हुए पानी के तेज रफ्तार के साथ नदी में जा गिरती है। जीप पूरी की पूरी पानी में समा जाती है और उसमें सवार लोग जीप के साथ ही पानी में बहने लगते हैं। इस हादसे को देखने के बाद आपको अंदर भी डर समा जाएगा। इस वीडियो को ट्विटर पर @IamPoojaSingh2 नाम की यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 80 हजार लोगों ने देखा है।

ये भी पढ़ें:

नीली आंखों वाला ये बंदा याद है आपको? मॉडलिंग के बाद अब कर रहा है ये काम

रेस्टोरेंट में बैठ महिला मजे से खा रही थी स्नैक्स, अचानक टेबल पर आ टपका मरा हुआ चूहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।