1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर में भारी बारिश में सड़क बनी तालाब, खुले मेनहोल पर बेंच लगाकर बैठ गया चायवाला, 2 घंटे तक संभालता रहा ट्रैफिक

इंदौर में भारी बारिश में सड़क बनी तालाब, खुले मेनहोल पर बेंच लगाकर बैठ गया चायवाला, 2 घंटे तक संभालता रहा ट्रैफिक

 Published : Jul 18, 2023 03:50 pm IST,  Updated : Jul 18, 2023 03:50 pm IST

चाय की दुकान चलाने वाले राहुल ने बताया, भारी बारिश के कारण सोमवार को मेरी दुकान के सामने सड़क पर तीन ओर से पानी बहकर इस कदर जमा हो गया कि कई राहगीरों की गाड़ियां इसमें फंस गईं और इन वाहनों को धक्का मारकर बाहर निकालना पड़ा।

rain flood- India TV Hindi
भारी बारिश में सड़क बनी तालाब (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : PTI

मध्य प्रदेश के इंदौर में भारी बारिश के कारण सड़क पर जमा पानी में फंसे वाहन सवारों की मदद के लिए एक चाय विक्रेता आगे आया। उसने मेनहोल का ढक्कन खोला और वह इसके गड्ढे के ऊपर बेंच लगाकर करीब दो घंटे तक यातायात नियंत्रित करता रहा, जब तक सड़क पर जमा पानी पूरी तरह निकल नहीं गया। यह घटना सोमवार की है और अनजान राहगीरों के प्रति चायवाले के इस मददगार रवैये की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। इंटरनेट पर लोग इस शख्स की तारीफ के साथ ही सड़क पर जल जमाव के लिए इंदौर नगर निगम की आलोचना कर रहे हैं।

शहर के भमोरी क्षेत्र में चाय की दुकान चलाने वाले राहुल ने बताया, "भारी बारिश के कारण सोमवार को मेरी दुकान के सामने सड़क पर तीन ओर से पानी बहकर इस कदर जमा हो गया कि कई राहगीरों की गाड़ियां इसमें फंस गईं और इन वाहनों को धक्का मारकर बाहर निकालना पड़ा।" राहुल ने बताया कि सड़क पर जमा पानी निकालने के लिए उन्होंने मेनहोल का ढक्कन खोला और खुले मेनहोल पर बेंच लगाकर बैठ गए।

यह भी पढ़ें-

उन्होंने बताया, "मैं बेंच पर बैठकर यातायात नियंत्रित करता रहा ताकि भारी बारिश के बीच कोई राहगीर इसके गड्ढे में नहीं गिरकर घायल न हो जाए।" चाय विक्रेता ने बताया कि सड़क पर जमा पानी निकलने में करीब दो घंटे लगे और इस दौरान नगर निगम का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।