1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिकनी गर्ल के बाद दिल्ली मेट्रो में दिखे स्कर्ट बॉयज़, Video हुआ वायरल

बिकनी गर्ल के बाद दिल्ली मेट्रो में दिखे स्कर्ट बॉयज़, Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 25, 2023 08:11 am IST,  Updated : Apr 25, 2023 08:11 am IST

दिल्ली मेट्रो में बिकनी गर्ल के बाद स्कर्ट बॉयज़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़के स्कर्ट पहनकर दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए नजर आ रहे हैं।

स्कर्ट पहने दिखे लड़के।- India TV Hindi
स्कर्ट पहने दिखे लड़के। Image Source : INSTAGRAM

दिल्ली मेट्रो अजीबोगरीब वीडियो बनाने का अड्डा बन गया है। सोशल मीडिया पर आपने देखा ही होगा कि कितने सारे रील और वीडियो दिल्ली मेट्रो पर बनाए जाते हैं। हाल में ही दिल्ली मेट्रो के ऐसे कई वीडियो वायरल हुए जिनकी काफी चर्चा हुई। बिकनी गर्ल मेट्रो में दिखी, मेट्रो के अंदर एक शख्स को नहाते हुए देखा गया फिर एक कपल किस करते हुए वायरल हुए थे और इन सबके बाद अब दिल्ली मेट्रो में स्कर्ट बॉयज़ नजर आएं। इन स्कर्ट बॉयज़ का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 

स्कर्ट पहने दिल्ली मेट्रो में सफर करते दिखे लड़के

वीडियो में दो लड़के स्कर्ट पहन कर दिल्ली मेट्रो में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम sameerthatsit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसमें कैप्शन लिखा है- क्लाउट चेजर्स। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 5 लाख व्यूज और 60 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़के टी-शर्ट और डेनिम स्कर्ट पहने हुए हैं। हाथ में उन्होंने लड़कियों की तरह हैंडबैग भी लिया हुआ है। लड़कों का यह अवतार देख मेट्रो में सफर कर रहे यात्री हैरान रह गए। जिसने भी इन लड़कों को देखा वह उन्हें घूरता रह गया।  

वीडियो पर लोग कर रहे हैं गजब के कमेंट्स

वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के रिएक्शन भी खूब आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रील्स के चक्कर में लोग न जाने क्या-क्या कर रहे हैं। दूसरे ने लिखा- दिल्ली मेट्रो में वीडियो शूट करने पर रोक कब लगेगी। वहीं तीसरे ने लिखा- फेमस होने के लिए लोग कितना गिरेंगे। जबकि एक अन्य यूजर ने कहा- बिकनी गर्ल के बाद स्कर्ट बॉयज़ हद्द है यार। एक यूजर ने तो यह लिखा कि जब लड़कियां लड़कों के कपड़े पहन सकती हैं तो लड़के उन लड़कियों के कपड़े क्यों नहीं पहन सकते। एक और यूजर ने इन लड़को को उर्फी जावेद का भाई बर्फी जावेद बताया।

ये भी पढ़ें:

खूबसूरत मॉडल ने शेयर की ऐसी फोटोज, हुई दो साल की जेल, 2.6 लाख का जुरमाना भी लगा

हाथी ने छोटे बच्चे का जूता वापस लौटाया, Video देख लोगों ने लुटाया गजराज पर अपना प्यार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।