आप आजतक ना जाने कितने ही फंक्शन में गए होंगे। आप कभी शादी के फंक्शन में गए होंगे तो कभी बर्थडे फंक्शन में गए होंगे। फंक्शन चाहे कोई सा भी हो, वह डांस के बिना पूरी नहीं होती है। हर फंक्शन में डांस करने के लिए म्यूजिक की व्यवस्था की जाती है और फिर गाना बजते ही लोग थिरकते हुए डांस करने के लिए डांस फ्लोर पर पहुंच जाते हैं। आप भी आजतक बॉलीवुड गाने, भोजपुरी गाने, पंजाबी गाने पर डांस किए होंगे। यहां तक की आपने नागिन धुन पर भी डांस किया होगा। मगर क्या आपने कभी पुलिस की गाड़ी में बजते सायरन पर डांस किया है।
Related Stories
लड़के करने लगे सायरन पर डांस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा कि किसी सोसाइटी के बाहर पुलिस की गाड़ी खड़ी है। पुलिस की गाड़ी में सायरन बज रही है और चारों तरफ काफी लोग भी खड़े हैं। वहीं कुछ लड़कों का एक ग्रुप पुलिस की गाड़ी के सामने खड़ा है। अब यहां हैरान करने की बात यह है कि चिंता करने के बजाय वो पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर उस पर डांस कर रहे हैं। इसके साथ ही वो अपने मुंह से भी सायरन की आवाज निकाल रहे हैं। एक तरफ जहां लोग पुलिस की गाड़ी देख डर जाते हैं वहीं ये लड़के उनकी गाड़ी के सायरन पर ही डांस कर रहे हैं। यह वीडियो कब और कहां का है, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था, उसपर @MyWishIsUs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'सिर्फ लड़के ही ऐसा कर सकते हैं।' इस खबर को लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोग हंसने वाली इमोजी को शेयर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
फोटो खिंचवाने के इस तरीके से अनजान होंगे आप, Video देखकर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आया Eco-Friendly ऑटो, हर कोई कर रहा है तारीफ, देखें Video