1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घोड़ी और गाड़ी का जमाना हुआ पुराना, Yulu Bike पर दूल्हे की निकली बारात, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

घोड़ी और गाड़ी का जमाना हुआ पुराना, Yulu Bike पर दूल्हे की निकली बारात, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 02, 2024 02:26 pm IST,  Updated : Jan 02, 2024 02:26 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक अनोखी बारात का वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसी बारात आपने शायद ही कभी देखी होगी जिसमें दूल्हा घोड़ी पर नहीं बल्कि Yulu बाइक पर बैठा हुआ दिखा हो।

Yulu बाइक पर दूल्हे की बारात का वीडियो वायरल- India TV Hindi
Yulu बाइक पर दूल्हे की बारात का वीडियो वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी किसी भी इंसान के जीवन के खास पलों में से एक होता है। और जब बात भारतीय शादियों की होती है, तो यह अलग-अलग कारणों से और भी खास बन जाती है। आप भी आज तक अनगिनत शादियों में शामिल हुए होंगे। कई बार दुल्हन की तरफ से शामिल हुए होंगे तो कई बार दूल्हे की तरफ से बारात में मौज-मस्ती करते हुए शादी में गए होंगे। जब भी आप बारात में जाते हैं तो एक चीज आपने नोटिस की होगी कि दूल्हा घोड़ी पर ही बारात लेकर जाता है। कई जगहों पर दूल्हा सजी हुई गाड़ी में भी बारात लेकर जाते हुए दिखाई देता है। मगर क्या आपने कभी किसी को Yulu बाइक पर बारात लेकर जाते हुए देखा है।

Yulu बाइक पर निकली बारात

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा आपको किसी Yulu बाइक पर बैठकर फोटो खिंचवाते हुए नजर आता है। पहले तो लगता है कि यह केवल फोटो खिंचवाने के लिए किया गया है। मगर वीडियो को आगे देखने पर पता चलता है कि नहीं, वाकई ये बारात Yulu बाइक पर जा रही है। खास बात यह है कि दूल्हे के अलावा सभी बाराती भी यूलू बाइक पर ही जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को बेंगलुरु का बताया जा रहा है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर traaexploreweddings नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.2 मिलियन व्यू मिल चुके हैं और 47 हजार से अधिक लाइक मिले हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई जेप्टो में काम करता था, सभी दोस्तों को बारात में ले गया। दूसरे यूजर ने लिखा- इससे यूलू बाइक की अच्छी मार्केटिंग होगी। एक यूजर ने लिखा- मुझे यह तरीका पसंद आया, जानवर को दुख नहीं होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या होगा अगर इनकी बैटरी खत्म हो जाएगी तो।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

Delhi Police मीम वालों को दे रही है कड़ी टक्कर, लोगों को इस अंदाज में पुलिस कर रही है जागरूक

Magic Tricks: जादूगर तस्वीर से निकाल रहा था जिंदा कबूतर, कैमरे में कैद हो गया उसका मजेदार ट्रिक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।