शादी सभी के जीवन का एक बहुत खास पल होता है। हर इंसान इस पल को जिंदगी भर याद रखता है। ये पल खास हो इसके लिए हर तरह का संभव प्रयास भी करता है। कुछ लोग अपनी शादी को डेकोरेशन की वजह से याद करते हैं तो कुछ लोग इस पल में किए हंसी मजाक को याद रखते हैं। मगर एक दूल्हे ने कुछ ऐसा किया कि उसकी शादी को केवल वही या बाराती ही नहीं बल्कि उसे देखने वाला हर इंसान याद रखेगा। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा अपनी ही शादी में इतना शानदार डांस करता है कि आप भी वीडियो देखकर कहेंगे, वाह क्या डांस है। वायरल वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा लोगों ने मजेदार कमेंट करते हुए दूल्हे के खूब मजे भी लिए।
Related Stories
डांस ऐसा जैसे शादी नहीं लॉटरी लग गई हो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो आजकल जोर-शोर से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दूल्हा दिखाई दे रहा है जिसने गोल्डन और लाल रंग की शेरवानी पहनी हुई है। दूल्हे के अगल-बगल उसके दोस्त और साथी भी खड़े हैं। गाना शुरू होते ही दूल्हा भी शुरू हो जाता है और उसके बाद दूल्हा रूकने का नाम नहीं लेता है। अपने गजब के डांस मूव से वो उसके आस-पास खड़े लोगों को भी थिरकने पर मजबूर कर देता है। उसके दोस्त और साथी भी उसके साथ डांस करते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान दूल्हे के चेहरे पर जो खुशी होती है उसे बयान नहीं किया जा सकता है, आप वीडियो में खुद देख लीजिए।
मजेदार कमेंट कर लोगों ने दूल्हे के लिए मजे
दूल्हे का डांस करता हुआ ये वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ लोगों ने दूल्हे के मजे लेने शुरू कर दिए। पूरा कमेंट सेक्शन मजेदार कमेंट्स से भर गया। एक यूजर ने लिखा- अरे ये दूल्हा है या पटाखा, गजब। एक अन्य यूजर ने लिखा- लगता है इसके क्रश ने रिजेक्ट कर दिया और घर वालों ने उसी से शादी तय कर दी। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा- नाच लो, इसके बाद नहीं नाच पाओगे।
ये भी पढ़े-
देखते ही देखते कार बन गई ROBOT, चार पहिए से दो पैरों पर हो गई खड़ी, लोगों को याद आई Transformer मूवी