1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पहाड़ों पर स्टंट करके लोगों के होश उड़ाना चाहता था शख्स, मगर कुछ यूजर्स ने खोल दी पोल, देखें Video

पहाड़ों पर स्टंट करके लोगों के होश उड़ाना चाहता था शख्स, मगर कुछ यूजर्स ने खोल दी पोल, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 03, 2024 06:47 pm IST,  Updated : Oct 03, 2024 06:47 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। कुछ लोगों के तो रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे मगर जब आप कमेंट पढ़ेंगे तो आप राज समझ जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी और अजीब है। यहां वो हर वीडियो वायरल होते हैं जो अनोखे होते हैं या फिर जिन्हें देखने के बाद लोगों के होश उड़ जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको यह पता ही होगा। सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी जो वीडिोय वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आप सोचेंगे कि लोग रील के लिए अपनी जान को किस हद तक खतरे में डाल रहे हैं। मगर वीडियो पर किए गए कुछ लोगों के कमेंट को पढ़ने के बाद आपको पूरा मामला समझ में आ जाएगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स पहाड़ की एक चोटी पर एक हाथ से लटका हुआ है। वहीं दूसरे हाथों को उसने अपने पैरों को पकड़ा हुआ है। उसके पीछे ऊंचे-ऊंचे पहाड़ नजर आ रहे हैं। इसके बाद वो चोटी को दोनों हाथों से पकड़कर पुलअप लगाने लग जाता है। ऐसा स्टंट करते हुए शख्स ने वीडियो बनाया कि देखने वाले हैरान हो जाएंगे। वीडियो को देखने पर कुछ लोग हैरान भी हुए मगर वहीं कुछ लोगों ने इसकी पोल खोल दी। लोगों के कमेंट के बारे में जानने से पहले आप वायरल वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2777.baba नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 56 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वीडियो ऐसे बनाओ कि कोई कॉपी ना कर सके। दूसरे यूजर ने लिखा- पागल हो क्या कुछ हो जाता फिर? तीसरे यूजर ने लिखा- ये जिंदा है अभी? लेकिन कुछ लोगों ने इसकी पोल खोल दी। एक यूजर ने लिखा- कोई रिस्क नहीं है इस जगह पर, नीचे है यह जगह। दूसरे यूजर ने कमेंट में पूछा कि इस जगह का राज किस-किस को पता है तो उसका एक शख्स ने रिप्लाई देते हुए लिखा- भाई नीचे रास्ता है। दूसरे यूजर ने उसी सवाल के जवाब में लिखा- कैमरा नीचे नहीं किया भाई ने।

ये भी पढ़ें-

ऑनलाइन इंटरव्यू में पास होने के लिए लड़की ने निकाला गजब का हैक, Video हो रहा है वायरल

खरगोश और कछुए की वास्तव में कराई गई रेस, Video देखकर ही पता चलेगा कि जीता कौन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।