1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: बस से उतर रही थी महिला खिलाड़ियों की टीम, दिल को छू लेने वाला पल कैमरे में हुआ रिकॉर्ड

VIDEO: बस से उतर रही थी महिला खिलाड़ियों की टीम, दिल को छू लेने वाला पल कैमरे में हुआ रिकॉर्ड

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 23, 2025 09:32 am IST,  Updated : Jun 23, 2025 09:32 am IST

वायरल वीडियो में महिला खिलाड़ियों की यह टीम लोगों को असली टीम भावना के गुर सिखा रही है। वीडियो में जो कुछ भी देखने को मिला वह देख लोगों का दिल खुश हो गया।

बस से उतरती महिला टीम की खिलाड़ी- India TV Hindi
बस से उतरती महिला टीम की खिलाड़ी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल होते हैं। कभी ऐसे भी वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसे देख लोगों का दिल दहल जाता है तो कभी कुछ वीडियो देख लोगों का दिल खुश हो जाता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जहां महिला खिलाड़ियों की एक टीम ने अपने स्वीट गेस्चर से लाखों लोगों का दिल जीत लिया। 

महिला खिलाड़ियों के इस वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला खिलाड़ियों की एक टीम अपने किसी दौरे के दौरान बस से उतर रही थीं। तभी कैमरे में एक ऐसा पल रिकॉर्ड हो गया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिला खिलाड़ियों की टीम को एकता की मिसाल पेश करते देखा गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला स्पोर्ट्स टीम अपनी बस से उतर रही थी। शायद यह किसी टूर्नामेंट या प्रैक्टिस सेशन के दौरान का नजारा होगा। बस से उतरते समय, खिलाड़ियों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और बारी-बारी से उतरने में मदद की। यह नजारा इतना सहज और प्यारा था कि वहां मौजूद किसी शख्स ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। 

लोगों ने बताया True Team Spirit

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के अपलोड होते ही यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 80 लाख लोगों ने देखा और 1 लाख 30 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में महिला टीम की खिलाड़ियों के इस छोटे से गेस्चर को देख लोगों ने उनकी खूब तारीफ की और इसे ही एक सच्ची टीम स्पिरिट बताया। लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं। जहां एक यूजर ने लिखा, "यह नजारा सिर्फ एक खेल टीम का नहीं, बल्कि सच्ची दोस्ती और एकजुटता का प्रतीक है।" दूसरे ने लिखा, "यह छोटा सा पल हमें सिखाता है कि साथ मिलकर हर मुश्किल आसान हो जाती है।" तीसरे ने लिखा, "महिला खिलाड़ियों की यह एकता हर किसी के लिए प्रेरणा है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

पसंदीदा औरत के साथ-साथ पसंदीदा बाइक भी हो फिर तो क्या ही कहने, बुड्ढों के कबीर सिंह का Video हुआ वायरल

शादी में स्टेज पर तमाशा दिखाने लगा शख्स, सिर से मारकर फोड़ा नारियल, दुल्हन का रिएक्शन हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।