1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया स्टार है यह कुत्ता, महंगे कपड़े और स्टाइलिश लुक पर फिदा हर कोई, लाखों लोग करते हैं फॉलो

सोशल मीडिया स्टार है यह कुत्ता, महंगे कपड़े और स्टाइलिश लुक पर फिदा हर कोई, लाखों लोग करते हैं फॉलो

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 09, 2024 11:19 am IST,  Updated : Mar 09, 2024 11:19 am IST

क्या आपने कभी सोचा था कि एक कुत्ता सोशल मीडिया स्टार होगा। लेकिन टोरंटो शहर का ये कुत्ता आज सबसे बड़ा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है जिसे लाखो लोग फॉलो करते हैं।

कुत्ते का नाम बाओ है- India TV Hindi
कुत्ते का नाम बाओ है Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर इंसानों के वायरल होने की बात तो सुनी थी लेकिन अब जानवर भी सोशल मीडिया स्टार हो चुके हैं। क्या करें ये प्लेटफॉर्म ही ऐसा है। यहां इंसान क्या जानवर भी नाम कमा लेते हैं। अब आप इस कुत्ते को ही देख लीजिए। इस कुत्ते को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। ये कुत्ता किसी टैलेंट या फिर किसी नेक काम के लिए नहीं बल्कि अपनी लाइफ स्टाइल की वजह से फेमस है। इसके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इस कुत्ते की लाइफ स्टाइल देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है।

कनाडा में रहता है ये कुत्ता

इस कुत्ते का नाम बाओ है। कुत्ता कनाडा के टोरंटो शहर का रहने वाला है। ये डॉगी अपने महंगे कपड़ों और लैविश लाइफ स्टाइल की वजह से जाना जाता है। इस डॉगी की उम्र अभी 3 साल है।  डॉगी के नाम का एक इंस्टाग्राम अकाउंट है। @baothechi नाम से इस अकाउंट पर इस कुत्ते के 1 लाख 67 हजार फॉलोअर्स हैं। साथ ही इसका एक फेसबुक पेज भी है। यह कुत्ता अपनी मालकिन के साथ पूरी दुनिया घूमता है। अब तक ये मेक्सिको से लेकर पेरिस तक घूम चुका है। इस कुत्ते के महंगे कपड़ों के इतने कलेक्शन हैं कि इसका पर्सनल वाडरोब है।

लाखों में हैं कुत्ते को चाहने वाले

कुत्ते की मालकिन का नाम Xa Thi Ngoc Tran है। बता दें कि कुत्ते की मालकिन ने उसे कोरोना के समय गोद लिया था। कुत्ते का सोशल मीडिया अकाउंट उसकी मालकिन ही हैंडल करती हैं। कुत्ते के सोशल मीडिया अकाउंट पर उसके लाइफ स्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर किए जाते हैं। उसके हर वीडियो पर लाखों में व्यूज़ आते हैं। इसके अलावा यह कुत्ता ब्रांड प्रोमोशन का भी काम करता है। इसके लिए उसकी मालकिन लाखों रुपए चार्ज करती है।

ये भी पढ़ें:

"बॉयफ्रेंड ये दो चीजें कर रहा है तो पक्का वह आपको धोखा दे रहा", महिला ने बताया चीटर पार्टनर को पहचानने के ट्रिक्स

एल्विश यादव ने 8-10 लड़कों के साथ मिलकर की youtuber की पिटाई, वायरल हो रहे कलेश के ये Videos

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।