1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फेमस होने के लिए क्या टेक्निक अपनाया, फुट ओवर ब्रिज पर डांस करती लड़की का वीडियो हुआ वायरल

फेमस होने के लिए क्या टेक्निक अपनाया, फुट ओवर ब्रिज पर डांस करती लड़की का वीडियो हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 19, 2023 10:50 am IST,  Updated : Oct 19, 2023 10:50 am IST

आजकल लोग फेमस होने के लिए जमकर रील्स बना रहे हैं। जहां भी उन्हें जगह मिल जा रही है, वहीं रील्स बनाने में लग जाते हैं। अब ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

फुट ओवर ब्रिज पर डांस करती लड़की- India TV Hindi
फुट ओवर ब्रिज पर डांस करती लड़की Image Source : SCREEN GRAB FROM VIDEO

फेमस होना किसे पसंद नहीं होता है। हर कोई चाहता है कि लोग उसे भी पहचाने। और इसके लिए सोशल मीडिया सबसे आसान रास्ता है। कुछ लोगों के फेमस होने के बाद तो अब हर कोई रील्स बनाकर फेमस होना चाहता है। इसके लिए चाहे उन्हें कैसा भी कंटेंट बनाना पड़े। कभी कोई ट्रेन के भीतर डांस करते हुए पाया जाता है तो कोई मेट्रो में अजीब हरकत करते हुए देखा गया है। इसी रास्ते पर चलते हुए अब एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जो फुट ओवर ब्रिज पर डांस करती हुई नजर आ रही है।

फुट ओवर ब्रिज पर डांस

सोशल मीडिया पर हर दिन डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ लोगों में टैलेंट होता है और वे अच्छा डांस करते हैं इसलिए वे सोशल मीडिया पर फेमस हो जाते हैं। मगर कुछ लोग कहीं भी रास्ते पर साधारण डांस करते हुए वीडियो बना लेते हैं और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं और ट्रोल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस लड़की के साथ हुआ। एक लड़की फुट ओवर ब्रिज पर 'तेरे वास्ते' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो देख लोगों ने उसे खूब ट्रोल किया। 

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स(पहले ट्विटर) पर @mumbaimatterz नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'यह तमाशा अपने पंख फैलाता जा रहा है। मुंबई लोकल और प्लेटफॉर्म के बाद अब फुट ओवर ब्रिज पर भी लोग पहुंच गए हैं। आगे अब पटरी, सीढ़ी आदि पर दिखाई देंगे।'

बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया। एक यूजर ने लिखा- प्रशासन को सार्वजिनक स्थानों पर वीडियो बनाने के लिए चार्ज लेना चाहिए। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- वायरल होने का यह एक तरीका है, इसे इग्नोर करना ही ठीक है।

देखिए ये वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

ये 'BUS' नहीं एक धोखा है, बंदे का जुगाड़ देख सिर पकड़ लेंगे आप, लोगों ने दिया ऐसा अनोखा नाम

आप 2024 में अगला प्रधानमंत्री किसे देखोगी? बंदे के सवाल पर दादी ने दिया SAVAGE रिप्लाई, फैन हो गई जनता

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।