1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पान खाती लड़की को देख मुंह बनाने लगे चचा, Video देख छूट जाएगी आपकी हंसी

पान खाती लड़की को देख मुंह बनाने लगे चचा, Video देख छूट जाएगी आपकी हंसी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 11, 2025 04:34 pm IST,  Updated : May 11, 2025 04:34 pm IST

पान खाती लड़की का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि लड़की को पान खाते बगल में खड़े अंकल मुंह बनाने लगते हैं। उनका एक्सप्रेशन किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पान खाती लड़की का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
पान खाती लड़की का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक पान की दुकान पर पान खाने आई लड़की को देखकर बगल में खड़े अंकल मुंह बनाने लगते हैं। अंकल का एक्सप्रेशन देख लोगों का हंसते-हंसते पेट दुखने लगा। अंकल का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लड़की को पान खाता देख मुंह बनाने लगे अंकल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की पान की दुकान पर पहुंची हुई है। जहां उसे पान की दुकान वाला फायर शॉट पान खिला रहा है। फायर शॉट पान खाने के लिए लड़की अपना बड़ा सा मुंह खोलती है। वहीं, लड़की के बगल में खड़े एक अंकल यह सब देख रहे होते हैं। लड़की को फायर शॉट वाले पान खाते देख उनके एक्सप्रेशन कुछ ऐसे होते हैं। जैसे पान लड़की खा रही है और मुंह जलने का डर उन्हें लग रहा हो। जब पान वाला लड़की के मुंह में पान डाल देता है, तब वह अंकल डर के मारे अपना मुंह छिपा लेते हैं। 

वीडियो देख लोटपोट हुए लोग

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @official_viralclips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा-  खा लड़की रही है और फट चचा की रही है। दूसरे ने लिखा- चचा की शक्ल देखकर तो मजा ही आ गया। तीसरे ने लिखा- ये चचा को क्या हो गया? ऐसे मुंह क्यों बनाने लगे। ऐसे ही बड़ी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया और खूब ठहाके लगाए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान से लड़ने के लिए उबाल मार रहा गुरु जी का खून, सरकार को चिट्ठी लिख मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत

रात को बतियाने के लिए बाबू ने दिया था फोन, इस्तेमाल के बाद लड़की छिपाती थी ऐसी जगह कि पता लगाना हो जाए मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।