1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो बन गया चलता फिरता 'GYM', शख्स ने अंकल को 'push ups' का दिया चैलेंज तो मिला तगड़ा जवाब

दिल्ली मेट्रो बन गया चलता फिरता 'GYM', शख्स ने अंकल को 'push ups' का दिया चैलेंज तो मिला तगड़ा जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 19, 2023 05:21 pm IST,  Updated : Sep 19, 2023 10:14 pm IST

वायरल वीडियो में एक शख्स push ups करते हुए खुद का वीडियो बनवा रहा होता है। इस दौरान उसके पीछे खड़े एक अंकल यह सब देख रहे होते हैं। इसके बाद वो शख्स उन अंकल को चैलेंज दे देता है जिसका अंकल बहुत ही तगड़ा जवाब देते हैं।

दिल्ली मेट्रो बन गया चलता फिरता 'GYM'- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो बन गया चलता फिरता 'GYM' Image Source : INSTAGRAM

दिल्ली मेट्रो सफर करने के अलावा रील्स और वीडियो बनाने के लिए भी एक पसंदीदा जगह बन गई है। हर दिन सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का कोई ना कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। कभी कुछ लोग गाना गाते हुए दिखाई देते हैं तो कुछ लोगों का डांस करता हुआ वीडियो वायरल होता है। इसी तरह एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी मेट्रो के भीतर push ups लगा रहा है। इसके बाद वो मेट्रो के अंदर सफर कर रहे एक अंकल को भी इसका चैलेंज देता है जिसका अंकल बहुत ही अच्छा जवाब देते हैं।

 

अंकल ने दिखाया दम

सोशल मीडिया पर आजकल दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो छाया हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्लैक टी-शर्ट पहना हुआ एक इंसान मेट्रो के अंदर अलग-अलग तरह के push ups लगा रहा है। जैसे ही वो push ups लगाकर उठता है, वह देखता है कि उसके पीछे खड़े एक अंकल यह सब देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इसके बाद वो शख्स उन अंकल को भी push ups लगाने के लिए पूछता है। इसके जवाब में अंकल पहले तो मना करते हैं मगर जब वह इंसान उन्हें कई बार कहता है, तो अंकल मान जाते हैं। इसके बाद जब अंकल मेट्रो में ही शानदर push ups करके दिखाते हैं तब वह आदमी चौंक जाता है। push ups करने के बाद वहां मौजूद सभी लोग अंकल के लिए तालियां बजाते हैं।

लोगों ने कमेंट्स में क्या कहा?

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @bboybharatragathi नाम के पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि, टैलेंटेड लोग हर जगह हैं। वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने लिखा- अंकल इसी मौके का इंतजार कर रहे थे। वहीं दूसरे शख्स ने लिखा- इस भाई को अपनी बेइज्जती महसूस हो रही है।

यहां देखे वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

गणपति बप्पा मोरया: भगवान के चरण स्पर्श कर कुत्ते ने लिया मोदक, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बच्चे को दी सजा तो पिता ने टीचर को ही कूट दिया, वीडियो देख लोगों ने 'जवान' फिल्म का मारा डायलॉग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।