1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब होगा मौत का खेल! एग्जाम सेंटर में बैठे स्टूडेंट का Video वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

अब होगा मौत का खेल! एग्जाम सेंटर में बैठे स्टूडेंट का Video वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 09, 2025 02:48 pm IST,  Updated : May 09, 2025 02:49 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे कि पेपर देने से पहले ऐसा कौन करता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की गलियों में कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। यहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ अलग और अनोखा देखने को मिल जाएगा। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा ही होगा कि लोग कितनी सारी चीजें पोस्ट करते हैं। उसमें से ही कुछ जो बहुत अलग होता है या फिर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। जुगाड़, लड़ाई, अतरंगी हरकत, डांस समेत न जानें कितने पोस्ट वायरल हुए हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो सबसे अलग है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप अगर स्टूडेंट हैं तो आपको पता होगा कि एग्जाम का एक अलग ही प्रेशर होता है। जितने लोग स्टूडेंट रह चुके हैं, वो भी इस बात से सहमत होंगे। एग्जाम देते समय लोगों का पूरा ध्यान पढ़ी हुई चीजों पर होता है कि वो कहीं भूल न जाए और जब पेपर हाथ में आता है तो वो जल्दी से जल्दी सवालों के जवाब लिखने में लग जाते हैं। मगर वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का पेपर देने तो बैठा है मगर उसे पेपर लिखने से ज्यादा खैनी की पड़ी है। वो पहले तंबाकू निकालता है, फिर चूना निकालता है और उसके बाद वो तम्बाकू बनाने में लग जाता है। खैर वो वीडियो में तम्बाकू खाते तो नहीं दिखता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर beingg_soniaviharr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब होगा मौत का खेला। दूसरे यूजर ने लिखा- पेपर जाए भाड़ में, मैं तो गुटका खाऊंगा पहले। तीसरे यूजर ने लिखा- अब तो चीटिंग होगी दबा के। एक अन्य यूजर ने लिखा- आज तो पक्का पास होगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाईचारा तो बहुत सुना होगा, आज बहनचारा देख लो, Video हो रहा है वायरल

ये कौन सा iPhone खरीद ले आई दीदी, फोटो देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।