1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. थूक लगाकर होटल में परोसी जा रही थी रोटियां, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

थूक लगाकर होटल में परोसी जा रही थी रोटियां, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

 Published : Jan 20, 2023 07:27 am IST,  Updated : Jan 20, 2023 07:33 am IST

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि युवक होटल में रोटी बना रहा होता है। इसी दौरान रोटियों में थूक लगाता है।

रोटी में थूक लगाने का वीडियो वायरल- India TV Hindi
रोटी में थूक लगाने का वीडियो वायरल Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के टीलामोड़ क्षेत्र का है। जहां एक व्यक्ति के द्वारा थूक लगाकर रोटी बनाया जा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस तरह के मामले उत्तर प्रदेश में पहले भी आ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा ने बताया कि टीलामोड़ थाना एरिया में मोहन नगर-वजीराबाद मार्ग पर स्थित पसौंडा गांव के एक होटल पर थूक लगाकर रोटी बनाने के आरोप में बिहार के किशनगंज निवासी नसीरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। 

रोटी में थूक लगाते नजर आया

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि युवक होटल में रोटी बना रहा होता है। इसी दौरान रोटियों में थूक लगाता है। वीडियो में साफ तौर पर देखा गया कि युवक रोटी में अच्छे से थूक लगाता नजर आ रहा है। वीडियो में दो युवक पूरी वाकया को बताते हैं। युवक कहता है कि हिंदुओं को थूक लगाकर क्यों रोटी खिला रहे हो? आप वायरल वीडियो में साफ सुन सकते हैं कि वो कहता है कि क्यों किसी को ऐसी रोटी खिलाएगा हिंदू या मुस्लिम जो भी हो। युवक होटल का नाम मदीना बताता है। वीडियो में तीन लोग तीन दिखाई दे रहे हैं, जो खाना बनाते नजर आ रहे हैं। 

पुलिस ने किया केस दर्ज
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नसीरुद्दी के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 और 270 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मेरठ और गाजियाबाद से कुछ महीने पहले ऐसा मामला प्रकाश में आया था। उसका भी वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।