1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral News: दवाई के पत्ते पर छपवाया शादी का कार्ड, मेहमानों को बुलावे के साथ लिखी मजेदार चेतावनी

Viral News: दवाई के पत्ते पर छपवाया शादी का कार्ड, मेहमानों को बुलावे के साथ लिखी मजेदार चेतावनी

 Published : Aug 21, 2022 02:36 pm IST,  Updated : Aug 21, 2022 03:03 pm IST

Viral News: इस दूल्हे ने अपनी शादी का कार्ड दवाइयों के पत्ते पर ही छपवा डाला। अब शादी का यह कार्ड सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। दूल्हे ने टैबलेट के पत्ते पर शादी का कार्ड छपवाकर रिश्तेदारों को भेज दिया।

Viral News- India TV Hindi
Viral News Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 5 सितंबर को होगी शादी
  • केरल का है मामला
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कार्ड

Viral News: आजकल लोग अपनी शादी यादगार बनाने के लिए क्या-क्या नहीं करते। कोई करोड़ों रुपए खर्च करता है तो कोई डेस्टिनेशन वेडिंग करता है। वैसे भी कहा जाता है कि इंसान जीवन में एक बार ही शादी करता है तो उसे यादगार बनाने के लिए तमाम जतन किये जाते हैं। 

हालांकि केरल के एक दूल्हे ने अपनी शादी को याद रखने के लिए कुछ ज्यादा ही अनोखा काम कर डाला। जिसके बारे में जानकर रिश्तेदार भी हैरान रह गए। दरअसल, इस दूल्हे ने अपनी शादी का कार्ड दवाइयों के पत्ते पर ही छपवा डाला। अब शादी का यह कार्ड सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। दूल्हे ने टैबलेट के पत्ते पर शादी का कार्ड छपवाकर रिश्तेदारों को भेज दिया। पहली नजर में रिश्तेदारों को यह दवाई का पत्ता ही लगा लेकिन फिर गौर से देखने पर मालूम चला कि यह कार्ड है।

कार्ड पर वार्निग भी लिखी 

कार्ड पर दूल्हे का नाम एझिलारासन (Ezhilarasan) और दुल्हन का नाम वसंता कुमारी (Vasantha Kumari) छपवाया गया है। यह शादी आगामी 5 सितंबर 2022 को होगी। इसके साथ ही जैसे दवा के स्ट्रिप के पीछे वार्निंग छपी होती है, इसमें भी छपवाई गई है। वार्निंग में कहा गया है कि सभी दोस्त और रिश्तेदार मेरी शादी के समारोह को मिस न करें।

Viral News
Image Source : TWITTERViral News

अब यह कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। एक ट्विटर यूजर ने इस कार्ड के बारे में लिखते हुए कहा, "वाह शादी के कार्ड के लिए यह एक बहुत बढ़िया ट्रिक है। वास्तव में आप एक डॉक्टर हैं और अपने दिमाग का उपयोग टैबलेट स्ट्रिप की तरह ही करते हैं, बहुत-बहुत धन्यवाद और आप दोनों को अपनी शादी के लिए बधाई और खुश रहें और अपने जीवन का आनंद लें।"

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, "इस तरह की रचनात्मकता पहले कभी नहीं दिखी। अभी तक लोगों को कई तरह से अपनी शादी करते हुए देखा लेकिन यह अनोखा कार्ड अपने आप में ही अलग है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।