1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टेस्ट में पास होने के लिए बच्चे आजकल क्या-क्या करने लगे, Video देखकर नहीं होगा यकीन

टेस्ट में पास होने के लिए बच्चे आजकल क्या-क्या करने लगे, Video देखकर नहीं होगा यकीन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 16, 2024 04:35 pm IST,  Updated : Apr 16, 2024 04:35 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक टीचर बता रहा है कि पास होने के लिए बच्चे ने क्या किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट में रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब कोई वीडियो वायरल ना हो और उन वीडियो को देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स ना करते हो। सोशल मीडिया पर हर दिन डांस, एक्टिंग, अजीब हरकत, टैलेंट से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं और सभी वीडियो को देखने के बाद लोग कुछ ना कुछ कमेंट सेक्शन में कहते जरूर हैं। इस समय भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पास होने के लिए बच्चे की चली हुई चाल का पता चला है। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में लोगों के मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिले हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक टीचर किसी बच्चे का पेपर चेक कर रहा है। वीडियो में टीचर बताता है कि बच्चे ने सवाल कॉपी किया हुआ है। मतलब बच्चे ने सिर्फ सवाल को ही लिखा है, उसका कोई जवाब नहीं लिखा है। इसके बाद टीचर दूसरा सवाल दिखाता है और वह भी खाली नजर आता है। इसके बाद वह नीचे लिखी लाइन को पढ़ता है। बच्चे ने पेपर में लिखा था, 'चल मेरी कॉपी गुरु के पास, इच्छा होगी तो करेंगे पास।' इतना ही नहीं बच्चे ने कॉपी में बड़ी ही होशियारी के साथ 200 रुपये का नोट भी फंसाया हुआ था। बच्चे ने नोट को इस तरह से फंसाया कि वो गिर ना जाए।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर quicshorts नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोग मजाक करते हुए फनी कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने लिखा- रिफंड तो कर दो। दूसरे यूजर ने लिखा- 1000 तो देना चाहिए था। तीसरे यूजर ने लिखा- सेक्शन D का टॉपर है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- सर कम से कम रिफंड तो दे दो, इतनी बेइज्जती के बाद।

ये भी पढ़ें-

ऐसा प्री-वेडिंग शूट कौन करवाता है, Video देखने के बाद माथा पकड़ लेंगे आप

पापड़ पर जान छिड़कने वालों के लिए ही वायरल हो रहा है यह Video, एक बार देखना तो बनता है

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।