1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नाचते-नाचते एक बाद एक दनादन चलने लगे थप्पड़, Video देख लोग बोले- मजा आ गया

नाचते-नाचते एक बाद एक दनादन चलने लगे थप्पड़, Video देख लोग बोले- मजा आ गया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 03, 2024 06:46 pm IST,  Updated : Feb 03, 2024 06:46 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़के एक दूसरे को झन्नाटेदार चांटे मारते हुए नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग लड़कों को एक-दूसरे से अलग कर रहे हैं लेकिन वे नहीं मान रहे।

एक दूसरे को थप्पड़ मारते हुए युवक- India TV Hindi
एक दूसरे को थप्पड़ मारते हुए युवक Image Source : SOCIAL MEDIA

डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जाते हैं। लोग तरह-तरह के डांस से अपना टैलेंट दिखाते हैं। जिनका वीडियो खूब वायरल होता है। ऐसे ही डांस का एक वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है जिसमें दो लोग डांस करते-करते आपस में भिड़ जाते हैं और माहौल गरमागरमी का हो जाता है। दोनों तरफ से झन्नाटेदार थप्पड़ चलते हैं। कुछ लोग दोनों का बीच-बचाव करने के लिए सामने आ जाते हैं और उन्हें अलग करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में एक जगह पर लोगों का एक हुजूम दिखाई दे रहा है। जहां म्यूजिक और डांस चल रहा है। तभी एक लड़का पूरे हॉल का चक्कर लगाता है और सामने वाले लड़के को घूरते हुए वहां से निकलता है। दूसरा लड़का भी उसकी पीठ पर हाथ रख देता है जिससे वह चिढ़ जाता है। थोड़ी देर बाद वह सामने जाकर डांस मूव्स दिखाने लगता है। फिर डांस कर रहा लड़का दूसरे लड़के के शरीर पर जंप मार के उस पर चढ़ जाता है। फिर वह लड़का उसे अपने शरीर से दूर करता है तभी वह उसे एक झन्नाटेदार थप्पड़ मार देता है। उसके बाद दूसरा लड़का सन्न रह जाता है और वह भी उस लड़के से भिड़ने की कोशिश करता है और बदला लेने के लिए वह भी डांस कर रहे लड़के को एक थप्पड़ खींच कर मार देता है। इसी दौरान कुछ लोग बीच बचाव करने आते हैं और लड़ रहे दोनों लड़कों को एक दूसरे से अलग करते हैं। डांस कंपटीशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लोग कमेंट कर ले रहे मजे

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। काफी लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

कुत्ते अपनी जीभ हमेशा बाहर क्यों निकाले रहते हैं, कभी सोचा है आपने

पार्क में कसरत करता दिखा भूत, दहशत में जी रहे लोगों ने बुलाई पुलिस, देखें ये वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।