1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा लंच कौन देता है भई! पीने के लिए 'शराब' और चबाने के लिए 'गुटखा', Video हुआ वायरल

ऐसा लंच कौन देता है भई! पीने के लिए 'शराब' और चबाने के लिए 'गुटखा', Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 29, 2024 02:46 pm IST,  Updated : Jan 29, 2024 02:46 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें महिला बताती हुई नजर आ रही है कि वह अपने पति को लंच में क्या देती है। वीडियो देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

ऑफिस में काम करने वाले अधिकतकर आदमी अपने घर से लंच बॉक्स लेकर जाता है। हर रोज बाहर का खाना खाने के कारण उनकी तबीयत खराब ना हो जाए इसलिए घर में मां या फिर शख्स की बीवी उसके लिए लंच बना देती है। और बंदा अपने ऑफिस में वही लंच लेकर जाता है। मगर जब किसी महिला का लंच बनाने का मन ना हो तो वह अपने पति के लिए कैसा लंच बना सकती है, कभी इसका अंदाजा लगाया है? अगर नहीं लगाया है तो कोई बात नहीं, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे आप एक बार देख लीजिए।

ऐसा लंच कौन देता है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला कहती है कि, आईए देखिए आज मेरे पति के लंच में क्या है? इसके बाद महिला लंच बॉक्स की तरफ कैमरा करके बारी-बारी सब कुछ बताती है। महिला बताती है कि उसने नाश्ते के लिए 20 रुपये, लंच के लिए 100 रुपये रखे हैं। इसके बाद वह एक बोतल दिखाते हुए कहती है कि, 'उनको डिहाईड्रेशन ना हो जाए इसलिए दो पैग बनाकर दिए हैं। उनके मुखवास के लिए मैंने तुलसी और रजनीगंधा दिया है।'

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जानते थे, उसपर @HasnaZaruriHai नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में यूजर ने लिखा है कि, 2024 वाली बीवी। खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 1500 लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है तो दूसरे यूजर ने लिखा- भगवान सबको ऐसी दे पत्नी।

ये भी पढ़ें-

फर्श से अर्श तक पहुंचा लालू परिवार! पटना की सड़कों पर लगा पोस्टर जमकर हो रहा वायरल

सड़क पर चलती गाड़ी के खोल दिए दो पहिए, खतरनाक स्टंट का Video देखने के बाद आपके भी उड़ जाएंगे होश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।