1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: महिला ने सोशल मीडिया पर बताया अपने ऑफिस जाने का राज, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

Video: महिला ने सोशल मीडिया पर बताया अपने ऑफिस जाने का राज, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 08, 2024 07:48 am IST,  Updated : Jan 08, 2024 07:48 am IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला अपने ऑफिस जाने के पीछे का कारण बताती हुई नजर आ रही है। वजह जानने के बाद आपका हैरान होना तय है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

हर रोज सुबह उठने के बाद जब आपको बढ़ती ठंड का एहसास होता होगा, तो आप एक बार जरूर सोचते होंगे कि आज ऑफिस नहीं जाता हूं। मगर हर किसी को ऑफिस तो जाना ही पड़ता है। ऐसे में सबको अपने बचपन की याद आती है कि बचपन ही सही था। जिस दिन ज्यादा ठंड होती थी, स्कूल से छुट्टी ले सकते थे। मगर अब हर रोज इतनी ठंड के बीच ऑफिस जाना पड़ता है। इसी बीच एक महिला ने वीडियो बनाते हुए बताया कि इतनी ठंड में भी ऑफिस जाने के फायदे बताया है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

महिला ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला कहता है कि, 'इतनी ठंड में तो आज मन ही नहीं कर रहा था, ऑफिस जाने का। लेकिन फिर पता चला कि ऑफिस जाने के फायदे ही इतने है। हर रोज सुबह फ्री का नाश्ता मिल जाता है। इसके अलावा दिन में कभी भी सैंडविच खा सकते हैं। और पिछले 1-2 महीने से मैंने कोई सुगर, ग्रीन टी और टिशू पेपर खरीदे ही नहीं है, ऑफिस से मिल जाते हैं। तो ये सब फायदा है ऑफिस आने का, काम तो घर से भी हो जाता है।'

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर corporateeworld नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, मुझे भी ऐसी जगह जॉब चाहिए। खबर लिखे जाने तक वीडियो 3.3 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये गूगल का ऑफिस है। दूसरे यूजर ने पूछा- ये कौन सा ऑफिस है? एक यूजर ने लिखा- मैं भी रोज खाती हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरे को इस ऑफिस में जॉब दिला दो बस।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

'मंदिर जब बन जाएगा, सोच नजारा क्या होगा' गाकर युवकों ने दिल्ली मेट्रो का बदला माहौल, राम भक्ति में डूबे सभी यात्री

टाइगर ने लड़के पर किया अटैक, खतरनाक Video देख लोगों के उड़े होश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।