1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लैपटॉप स्क्रीन पर दिखे रामलला तो पांव छूकर मां ने किया प्रणाम, वायरल तस्वीर ने छू लिया सबका दिल

लैपटॉप स्क्रीन पर दिखे रामलला तो पांव छूकर मां ने किया प्रणाम, वायरल तस्वीर ने छू लिया सबका दिल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 23, 2024 09:26 pm IST,  Updated : Jan 23, 2024 09:26 pm IST

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अपनी मां की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह लैपटाप पर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामलला के पैर छूकर उन्हें प्रणाम करती नजर आ रही हैं। तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

लैपटॉप स्क्रीन पर पांव छूकर प्रणाम करती हुई मां।- India TV Hindi
लैपटॉप स्क्रीन पर पांव छूकर प्रणाम करती हुई मां। Image Source : SOCIAL MEDIA

22 जनवरी 2024 भारत के लिए ऐतिहासिक दिन था। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सफलपूर्वक संपन्न हुई। पूरा देश की पल का साक्षी बना। कुछ लोग स्वंय अयोध्या पहुंचे तो करोड़ों लोगों की नजरें टीवी, फोन और लैपटॉप पर टिकी थीं। लोग अपने घर से ही इन माध्यमों से रामलला के दर्शन कर रहे थे। सोशल मीडिया पर चारो तरफ सिर्फ रामलला की तस्वीरें और वीडियो दिख रही थीं। इसी दौरान माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक यूजर ने ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखकर लोग इमोशनल हो गए। तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है।

यूजर ने शेयर की अपनी मां की तस्वीर

दरअसल, एक्स पर @Wellu नाम के यूजर ने अपने मां की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो लैपटॉप की स्क्रीन पर भगवान राम के चरण छूते हुए नजर आ रही हैं। यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मम्मी लैपटॉप पर रामजी के पैर छू रही हैं। यह काफी प्यारा और इमोशनल है। यूजर के पोस्ट शेयर करने के बाद अब तक इस तस्वीर को 3 लाख लोगों ने देखा और 40 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।   

तस्वीर देख लोग हुए भावुक

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है। तमाम लोग इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ टीवी स्क्रीन पर रामलला के दर्शन करते हुए अपनी मां की भी तस्वीरें शेयर कीं। कई यूजर्स ने बताया कि उनके घर में भी बिल्कुल ऐसा ही माहौल रहा। एक यूजर ने बताया कि जब मेरी मां टीवी पर रामलला के दर्शन कर रही थी तो उनके आंखों में आंसू आ गए थे। दूसरे ने लिखा कि आज पूरे देश के लोगों की आंखों में खुशी के आंसू छलक रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

ड्यूटी करते-करते थक कर हो गए चूर फिर भी जनता की सेवा में लगी रही UP Police, 3 लाख लोगों को कराया रामलला के दर्शन

बीच सड़क पर SDM ने दिखाई अपनी दादागिरी, गाड़ी ओवरटेक करने पर बौखलाए साहब ने दो युवकों को सरेराह पिटवाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।