सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। अधिकतर वीडियो डांस, लड़ाई-झगड़े या फिर अश्लील हरकत करते हुए कपल के होते हैं जो वायरल होते हैं। मगर कुछ वीडियो ऐसे भी नजर आते हैं जिसमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। कभी कोई हाथ छोड़कर बाइक चलाता हुआ नजर आता है तो कोई ट्रेन के गेट से लटककर खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई देता है। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
Related Stories
ऐसा स्टंट का वीडियो कभी देखा है?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ऑटो चला रहा है। अचानक उसका ड्राइवर ऑटो को दो पहिए पर कर देता है और तीसरा पहिया हवा में उठ जाता है। इसके बाद पीछली सीट पर बैठा हुआ एक शख्स बाहर की तरफ निकलता है और हवा में उठे हुए पहिए के पेंच खोलने लगता है। देखते ही देखते बंदा उस पहिए को निकाल लेता है। तभी उसके बगल में एक दूसरा ऑटो वाला पहुंचता है और शख्स के साथ पहिया बदलते हैं। इसके बाद वह बंदा उस नए पहिए को ऑटो में लगाने लगता है। पूरे वीडियो में आप देखेंगे कि ऑटो दो पहिए पर ही चल रही होती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
लोगों ने दिया अपना रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये एयर टू एयर चेंज टेक्नोलॉजी है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई लोग आपको फास्ट एंड फ्यूरियस टीम में ज्वाइन हो जाना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में होना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की किताब इनका इंतजार कर रही है।
ये भी पढ़ें-
समय के साथ लगता है कौआ भी Update हो गया, सिगरेट पीते कौवे का मजेदार Video हो रहा वायरल
शख्स ने मांगा रिक्शे का किराया तो भड़क गई लड़की, उसके बाद कुछ इस तरह किया बर्ताव, देखें Viral Video