1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं किस्मत! ट्रेन की पटरी पर जो भी हुआ उसे देख आपके उड़ जाएंगे होश, देखें Video

इसे कहते हैं किस्मत! ट्रेन की पटरी पर जो भी हुआ उसे देख आपके उड़ जाएंगे होश, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 25, 2024 02:53 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 02:53 pm IST

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान होने वाले हैं। एक शख्स ने कहीं जाने में इतनी जल्दबाजी दिखाई कि उसकी जान जाते-जाते बची।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शायद ही ऐसा कोई दिन जाता होगा जब कोई वीडियो या फिर पोस्ट वायरल न होता हो। हर दिन अलग-अलग वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और उन्हीं में कुछ पोस्ट ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान के होश पूरी तरह से उड़ जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर कभी न कभी आप भी ऐसे वायरल वीडियो देखते ही होंगे। लेकिन अगर नहीं देखा है तो अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है उसे आप एक बार देखिए। आइए आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक फाटक पर कई सारे लोग खड़े हैं। फाटक बंद और लोग ट्रेन के गुजरने और फाटक के फिर से खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उसी बीच कुछ लोग जो पैदल हैं, वो लापरवाही करते हुए नीचे से निकलकर पटरियों को पार कर रहे हैं। तभी एक शख्स बाइक से पटिरयों को क्रास करते हुए जाने लगता है मगर तभी ट्रेन तेज रफ्तार में वहां आ जाती है। उसे अपनी जान बचाने के लिए अपनी बाइक को वहीं छोड़कर हटना पड़ता है। बाइक के चिथड़े उड़ जाते हैं मगर राहत की बात यह है कि उसकी जान बच जाती है। यह वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई मगर इससे हर किसी को सीख जरूर लेना चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर millionaires_tools नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मौत को छूकर टक से वापस। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं किस्मत। तीसरे यूजर ने लिखा- जिंदगी में स्वागत है। चौथे यूजर ने लिखा- ट्रेन से तो बच गया मगर घर पर बाप से कैसे बचेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- इससे पूछो कोई मौत का खौफ।

ये भी पढ़ें-

मेकअप के बाद अपनी मां को ही नहीं पहचान पाया बेटा और लगा रोने, देखें Video

जिस रफ्तार से जा रहा था कार चालक उसी स्पीड से आना पड़ा रिवर्स, Video देख जानें क्यों

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।