1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दादाजी उम्र का तो ख्याल करो! अंकल की हरकत देख आप भी हो जाएंगे दंग, देखें Video

दादाजी उम्र का तो ख्याल करो! अंकल की हरकत देख आप भी हो जाएंगे दंग, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 23, 2025 02:49 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 04:00 pm IST

एक अंकल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक लड़की को गले लगाते और उसके साथ रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@TIWARI__SHIVANI

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लेटफॉर्म है और इस प्लेटफॉर्म पर कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है। हर दिन अनगिनत चीजें सोशल मीडिया पर पोस्ट होती हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे। आप अगर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर यह भी जानते होंगे कि जितने सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होती हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं और वायरल होने के लिए कोई कैटेगरी फिक्स नहीं है। इंटनरेट की जनता को जो पोस्ट यूनिक लगा या फिर जिस फोटो/वीडियो ने उनका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, वो वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की स्कूटी के पास खड़ी है और एक तरफ से अंकल चलते हुए आते हैं। अंकल के आते ही लड़की उनके पास जाती है और दोनों गले लग जाते हैं। इसके बाद अंकल उस लड़की को गोद में उठा लेते हैं और फिर स्कूटी पर बैठा देते हैं और खुद उस लड़की के सामने घुटनों पर बैठ जाते हैं। इसके बाद वो उठकर फिर से लड़की को गले लगाते हैं और फिर हाथ पकड़कर खड़े ही थे कि कोई उनपर पानी फेंक देता है। पानी फेंकने के तुरंत बाद वो दोनों वहां से भाग जाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @tiwari__shivani नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये सब क्या हो रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सब क्या देखना पड़ रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- अंकल जी के बस बाल गए हैं, जवानी वहीं के वहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- पेंशन की उम्र में ये क्या टेंशन पाल रहे हो अंकल जी। चौथे यूजर ने लिखा- दादाजी उम्र का तो ख्याल करो। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्यों दुखी कर रहे हो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

देख भाई मौत की सीढ़ी! इन सीढ़ियों पर एक भी गलती पड़ जाएगी भारी, देखें Video

अरे दीदी तो ब्रांच मैनेजर बन गई, वायरल पोस्ट देखने के बाद कोई नहीं रोक पाएगा अपनी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।