1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो का नया वीडियो वायरल, युवकों ने गाया 'देवा श्रीगणेशा' गाना, सुनने के बाद लोग हुए दीवाने

दिल्ली मेट्रो का नया वीडियो वायरल, युवकों ने गाया 'देवा श्रीगणेशा' गाना, सुनने के बाद लोग हुए दीवाने

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 21, 2023 06:49 pm IST,  Updated : Sep 21, 2023 06:51 pm IST

दिल्ली मेट्रो का वीडियो हर दिन वायरल होता ही रहता है। कभी लड़ाई-झगड़े का वीडियो आता है तो कभी नौटंकी करते हुए लोग दिखाई देते हैं। मगर अब जो वीडियो सामने आया है उसने लोगों का दिल जीत लिया है।

दिल्ली मेट्रो में देवा श्रीगणेशा गाते हुए युवकों को वीडियो वायरल- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो में देवा श्रीगणेशा गाते हुए युवकों को वीडियो वायरल Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब दिल्ली मेट्रो का कोई वायरल वीडियो देखने को नहीं मिलता। हर दिन लड़ाई-झगड़े और डांस के वीडियो वायरल हो ही जाते हैं। अब तो आप इन वीडियो को देखकर परेशान हो गए होंगे। मगर अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपका पूरा दिन बन जाएगा। दिल्ली मेट्रो में 2 युवकों ने अग्निपथ फिल्म का मशहूर गाना देवा श्रीगणेशा को इतने सुंदर तरीके से गाया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन दोनों युवकों का गाना सुनने के बाद मेट्रो में मौजूद हर शख्स उनके साथ ताल से ताल मिलाता हुआ नजर आया। 

देवा श्रीगणेशा गाते हुए दिखे युवक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि ट्रेन के अंदर दो युवक खड़े हैं। इसमें एक शख्स गिटार बजा रहा है तो वहीं दूसरा शख्स 'देवा श्रीगणेशा' गाना गा रहा है। इस दौरान आप गौर करेंगे कि वहां खड़े हर इंसान की नजरें इन दोनों युवकों पर गड़ी हुई हैं। कुछ लोग इनका वीडियो भी बना रहे हैं। इस गाने को हर कोई एन्जॉय करते हुए दिखाई देगा।

वीडियो हो गया वायरल 

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @AnuSree4657 नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि दिल्ली मेट्रो बदल रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 9 हजार लोगों ने देख लिया है।

यहां देखे वायरल वीडियो

आपको यह वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें-

दादाजी 102 साल की उम्र में रेस के बने प्रतिभागी, लोगों ने उनके जज्बे को किया सलाम, देखिए ये वीडियो

पटरी पर शख्स पहन रहा था जूता तभी आ गई ट्रेन, देखे ये खौफनाक वीडियो

करे कोई और भरे कोई! एक शख्स ने सांड को मार दिया डंडा उसके बाद जो हुआ... देखिए वायरल वीडियो

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।