1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Coronavirus के कारण बंगाल में 75 प्रतिशत अभ्यर्थी नहीं दे सके JEE की परीक्षा: ममता बनर्जी

Coronavirus के कारण बंगाल में 75 प्रतिशत अभ्यर्थी नहीं दे सके JEE की परीक्षा: ममता बनर्जी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2020 07:40 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 07:40 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मंगलवार को हुई जेईई की परीक्षा में राज्य के 75 प्रतिशत अभ्यर्थी भाग नहीं ले सके और अन्य राज्यों में भी सिर्फ आधे विद्यार्थी ही अपने केन्द्रों पर पहुंचे। मुख्यमंत्री का कहना है कि यह कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के कारण हुआ है।

75% Candidates in Bengal Could Not Write JEE on Tuesday due to Covid-19 Situation: Mamata Banerjee- India TV Hindi
75% Candidates in Bengal Could Not Write JEE on Tuesday due to Covid-19 Situation: Mamata Banerjee Image Source : FILE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मंगलवार को हुई जेईई की परीक्षा में राज्य के 75 प्रतिशत अभ्यर्थी भाग नहीं ले सके और अन्य राज्यों में भी सिर्फ आधे विद्यार्थी ही अपने केन्द्रों पर पहुंचे। मुख्यमंत्री का कहना है कि यह कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के कारण हुआ है। बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने छात्रों के लिए सभी इंतजाम किए थे लेकिन मंगलवार को सिर्फ 1,167 बच्चों ने परीक्षा दी जबकि कुल 4,652 बच्चों को इस परीक्षा में शामिल होना था।

Related Stories

बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘छात्र बहुत मुश्किल में हैं। वे जेईई की परीक्षा नहीं दे सके। अन्य राज्यों के 50 प्रतिशत से ज्यादा छात्र महामारी के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।’’ इस बीच बिहार में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर विशेष सावधानी और सामाजिक दूरी के उपायों के बीच JEE परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी।

सरकार द्वारा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा एक से छह सितंबर तक होनी है। पटना में छात्रों और उनके माता-पिता भी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। पूर्णिया में अभिभावक भी व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। एक अभिभावक ने कहा कि लॉकडाउन के बावजूद परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में उन्हें किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।