1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल गवर्नर ने राजभवन में तैनात पुलिस कर्मियों को तुरंत परिसर खाली करने का दिया आदेश, जानें वजह

बंगाल गवर्नर ने राजभवन में तैनात पुलिस कर्मियों को तुरंत परिसर खाली करने का दिया आदेश, जानें वजह

 Published : Jun 17, 2024 09:34 am IST,  Updated : Jun 17, 2024 09:40 am IST

बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने कोलकाता पुलिस के ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को राजभवन परिसर तुरंत खाली करने का आदेश दिया है। हाल ही में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को राजभवन में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।

bengal governor cv ananda bose- India TV Hindi
राज्यपाल सीवी आनंद बोस Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार सुबह राजभवन में तैनात कोलकाता पुलिस के कर्मियों को तत्काल परिसर खाली करने का आदेश दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बोस राजभवन के उत्तरी द्वार के पास स्थित पुलिस चौकी को 'जन मंच' में बदलने की योजना बना रहे हैं। अधिकारी ने बताया, ''राज्यपाल ने प्रभारी अधिकारी सहित राजभवन के अंदर तैनात पुलिस अधिकारियों को तत्काल परिसर खाली करने का आदेश दिया है।''

शुभेंदु अधिकारी को राजभवन में प्रवेश से रोका था

कुछ दिन पहले पुलिस ने भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी और राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा के कथित पीड़ितों को बोस से मिलने के लिए राजभवन में प्रवेश करने से रोक दिया था, जबकि राज्यपाल ने इसके लिए लिखित अनुमति दी थी। इसके बाद राज्यपाल का यह आदेश आया है।

यह भी पढ़ें-

ट्रांसजेंडर लोगों को सरकारी नौकरी में मिलेगा एक प्रतिशत आरक्षण, हाई कोर्ट ने दिया आदेश

हिजाब विवाद बढ़ने के बाद शिक्षिका ने छोड़ा लॉ कॉलेज, बोलीं- 'अब नहीं लौटूंगी'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।