1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'पश्चिम बंगाल में डोमोग्राफी बदलने की साजिश',धानेखेली की चुनावी रैली में गरजे योगी आदित्यनाथ

'पश्चिम बंगाल में डोमोग्राफी बदलने की साजिश',धानेखेली की चुनावी रैली में गरजे योगी आदित्यनाथ

 Published : Apr 27, 2026 03:02 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 03:02 pm IST

योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था, सांस्कृतिक पहचान और कथित डेमोग्राफिक बदलाव जैसे मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। योगी ने आरोप लगाया कि राज्य में त्योहारों और धार्मिक परंपराओं पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है, जबकि तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ Image Source : PTI

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। सभी दलों ने चुनाव प्रचार में जान फूंक दी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने धानेखाली में आयोजित जनसभा के दौरान पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ टीएमसी (All India Trinamool Congress) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में डेमोग्राफी बदलने की साजिश की जा रही है और सांस्कृतिक व धार्मिक परंपराओं पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।

Related Stories

'जय श्री राम' कहने पर असहज हो जाती है बंगाल की सरकार-योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “जय श्रीराम” और “हर हर महादेव” के नारों से बंगाल की सरकार असहज हो जाती है, जबकि सड़कों पर इफ्तार जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में हिंदू त्योहारों के दौरान उपद्रव, कर्फ्यू और कानून-व्यवस्था की समस्याएं आम हो गई हैं, लेकिन यहां की टीएमसी सरकार मौन बनी हुई है।

2017 से पहले यूपी में भी ऐसे ही हालात थे-योगी

उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि 2017 से पहले वहां भी इसी तरह के हालात थे। गुंडागर्दी व्याप्त थी और सत्ता के समानांतर मफियायों  की सरकार  थी। गौकशी लैंड जिहाद होता था। उतसव के पहले उपद्रव शुरू होने लगते थे। मोदी जी के आवाहन पर उत्तरप्रदेश में डबल इंजन की सराकर आई तो गुंडागर्दी, कर्फ्यू, दंगे समाप्त लव जिहाद ,लैंड जिहाद पूरी तरह प्रतिबंधित किया है गौ माता को काटने नहीं देंगे हिन्दुओ को बंटने  नहीं देंगे आज उत्तरप्रदेश में साकार रूप दिखाई देता है। उन्होंने माफिया, अवैध कब्जों और अपराध पर सख्त कार्रवाई का जिक्र करते हुए बंगाल में भी ऐसी ही व्यवस्था लागू करने की जरूरत बताई।

डबल इंजन की सरकार का मतलब है-सुशासन

मुख्यमंत्री ने कोलकाता के बड़ा बाजार क्षेत्र का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने रबिंद्र नाथ टैगोर से जुड़ी संपत्ति पर कब्जा किया था, जिसे बाद में अदालत के आदेश पर हटाया गया। उन्होंने कहा, मैं बड़ा बाज़ार कोलकाता गया था। देख रहा था टीएमसी के गुंडों ने गुरुदेव रविंद्र नाथ ठाकुर की हवेली पर कब्ज़ा कर टीएमसी के झंडे लगाये थे। बाद में माननीय न्यायालय के आदेश से इन कब्जों को हटाया गया। टीएसी  के गुंडे जगह जगह कब्ज़ा करते है। 23 अप्रैल के पहले चरण के मतदान रुझान के बाद उनमें भय पैदा हुआ है अपना ठिकाना ढूंढ रहे है। 4 मई को जब परिणाम आएगा टीएमसी के गुंडे  कहीं न कहीं  सड़कों पर पंचर बनाते दिखाई देंगे। इसलिए कहने आया हूं कि डबल इंजन की सरकार  का मतलब है-सुशासन।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।