1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बशीरहाट में युवती का तालाब से मिला शव, शरीर पर चोट के निशान; बंधे हुए थे मुंह और हाथ

बशीरहाट में युवती का तालाब से मिला शव, शरीर पर चोट के निशान; बंधे हुए थे मुंह और हाथ

 Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 08, 2024 11:06 pm IST,  Updated : Dec 08, 2024 11:07 pm IST

पश्चिम बंगाल के बशीरहाट इलाके में एक युवती का तालाब से शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तालाब से मिला युवती का शव।- India TV Hindi
तालाब से मिला युवती का शव। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार को एक युवती का शव तालाब से बरामद किया गया। युवकी के साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि तीन दिन से लापता 18 वर्षीय युवती के शव पर चोट के निशान थे और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कहा, ‘‘हमें संदेह है कि उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम से पता चलेगा कि उसे प्रताड़ित किया गया था या नहीं।’’ पुलिस ने बताया कि शव को बशीरहाट इलाके के घोषपुर में बरामद किया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

'पीड़ितों को कैसे मिलेगा न्याय'

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने इस घटना को लेकर कहा, "यहां एक लड़की चार दिन पहले लापता हो गई थी। इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कल उसका शव मिला। उसके हाथ और मुंह बंधे हुए थे। ऐसा लग रहा है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। अगर राज्य में ऐसी घटनाएं होती रहीं और पुलिस चुप रहेगी तो माता-पिता अपनी बच्चियों को कैसे बाहर निकालेंगे। कानून व्यवस्था और पुलिस यदि अपराधियों की सुरक्षा करती रहेगी तो पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा?" उन्हों ने कहा कि एनसीडब्ल्यू इस मामले में सभी आवश्यक कार्रवाई करेगा।

'पश्चिम बंगाल में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं'

वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा संदेशखाली और जयनगर की घटनाओं को नकारने की कोशिश की है। इससे आपराधिक मानसिकता वाले लोगों को बढ़ावा मिलता है। यहां 18 साल की एक लड़की तीन दिनों से लापता थी और जिस हालत में उसका शव मिला है, उससे पता चलता है कि उसे प्रताड़ित किया गया और बाद में मार दिया गया। पश्चिम बंगाल के लोगों को यह समझना होगा कि जब तक ममता बनर्जी सत्ता में हैं, तब तक राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी।"

यह भी पढ़ें- 

12 हत्याएं करने वाले तांत्रिक की पुलिस हिरासत में मौत, मां-दादी और चाचा का भी कर चुका है मर्डर

ब्रह्मपुत्र नदी पर बनेगा 12.20 किमी लंबा पुल, CM हिमंत विश्व शर्मा ने किया भूमिपूजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।