1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता में 15 ठिकानों पर सीबीआई के ताबड़तोड़ छापे, संदीप घोष के घर भी पहुंची CBI टीम

कोलकाता में 15 ठिकानों पर सीबीआई के ताबड़तोड़ छापे, संदीप घोष के घर भी पहुंची CBI टीम

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 25, 2024 08:35 am IST,  Updated : Aug 25, 2024 09:47 am IST

कोलकाता के चर्चित आरजी कर अस्पताल में वित्तीय गड़बड़ी सामने आने के बाद अब सीबीआई ने अपना एक्शन तेज कर दिया है। इस कड़ी में आज सीबीआई की टीम पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर पहुंची।

आरजी कर अस्पताल के...- India TV Hindi
आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर पहुंची CBI टीम Image Source : INDIA TV

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की जहां सीबीआई जांच चल रही है वहीं इस बीच अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं का मामला भी सामने आया है। इसी सिलसिले में सीबीआई की टीम आज कोलकाता में छापे की ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। कुल 15 जगहों पर छापे की कार्रवाई चल रही हैं। आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। सीबीआई ने डॉक्टर रेप मर्डर केस में भी संदीप घोष से पूछताछ की है।

फोरेंसिक डॉक्टर देबाशीष के घर भी छापा

संदीप घोष के घर के अलावा सीबीआई की एक टीम आर जी कर अस्पताल के फोरेंसिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर देबाशीश सोम के घर भी पहुंची है। देबाशीष सोम संदीप घोष का बेहद करीबी है। देबाशीष का घर कोलकाता के केष्टोपुर में है। आर जी कर अस्पताल में लग रहे भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम पहुंची है। शनिवार को ही इस मामले में भी सीबीआई ने संदीप घोष के खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज की है।

कुल 15 जगहों पर छापे की कार्रवाई

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक एजेंसी की टीम कोलकाता में आरोपी संदीप घोष, अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के डॉक्टर देबाशीश और कई कनेक्टेड लोगों के यहां छापे की कार्रवाई कर रही है। जहां छापे मारे गए हैं उनमें अस्पताल से जुड़े फर्म्स भी शामिल हैं। कुल मिलाकर 15 जगहों पर सीबीआई की एंटी करप्शन टीम छापे की कार्रवाई कर रही है।

सुबह 06.45 पर पहुंची सीबीआई की टीम

जानकारी के मुताबिक आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के यहां सीबीआई की टीम सुबह 06.45 पर पहुंची थी। काफी देर तक सीबीआई की टीम संदीप घोष के दरवाजे पर खड़ी रही। सुबह 8 बजे संदीप घोष ने दरवाजा खोला। RG Kar अस्पताल के फोरेंसिक विभाग में कार्यरत देबाशीष सोम के बेलाघाटा स्थित घर पर भी सीबीआई छापे की कार्रवाई कर रही है। वहीं हावड़ा डिस्ट्रिक्ट के हटगाचा में भी पूर्व सुप्रिटेंडेंट संजय वशिष्ठ और मेडिकल सप्लायर बिपलब सिंह के यहां सीबीआई का छापा पड़ा है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।