1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में राहुल गांधी की गाड़ी पर हुआ हमला, लोगों ने ईंट-पत्थर से किया अटैक

बंगाल में राहुल गांधी की गाड़ी पर हुआ हमला, लोगों ने ईंट-पत्थर से किया अटैक

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 31, 2024 02:04 pm IST,  Updated : Jan 31, 2024 03:01 pm IST

आज बंगाल के मालदा में भारत जोड़ो न्याया यात्रा के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने कांग्रेस नेता और सासंद राहुल गांधी की गाड़ी पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। राहत की बात ये है कि इस हमले में राहुल गांधी घायल नहीं हुए।

राहुल गांधी की गाड़ी पर हुआ हमला- India TV Hindi
राहुल गांधी की गाड़ी पर हुआ हमला Image Source : INDIA TV

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर बंगाल के मालदा जिले में पहुंचे। यात्रा के दौरान अचानक कुछ लोगों ने राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में वाहन की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया मगर राहत की बात यह है कि घटना में राहुल गांधी को चोटें नहीं आई और वे सुरक्षित हैं। बता दें कि यह हमला मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में तब हुआ जब यात्रा ने बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश किया।

अधीर रंजन चौधरी ने पुलिस पर लगाया आरोप

राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर से हुए हमले पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सासंद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, 'भीड़ में किसी ने पीछे से पत्थर मारा होगा। पुलिस बल अनदेखी कर रही है। इस अनदेखी के कारण कई घटनाएं घट सकती हैं। यह तो एक छोटी सी घटना है मगर कोई बड़ी घटना भी घट सकती है।'

कब शुरू हुई थी यह यात्रा

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत 14 जनवरी को मणिपुर से हुई थी। उनकी यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड पहुंची। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश और असम से होते हुए पश्चिम बंगाल में पहुंची। इसके बाद यह यात्रा बिहार के पूर्णिया पहुंची जिसके बाद एक बार फिर यह यात्रा पश्चिम बंगाल के मालदा में पहुंची। मालदा में राहुल गांधी की यात्रा पहुंचते ही कुछ अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर पत्थर से हमला कर दिया।

(सुजीत दास की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

भरे मंच से कांग्रेस विधायक ने लोगों को धमकाया, कहा- "लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस को नहीं चुना तो राज्य सरकार..."

Parliament Budget Session 2024: पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने क्या-क्या किया, राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद में पेश किया रिपोर्ट कार्ड

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।