1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. केन्या: नैरोबी में होटल, कार्यालय परिसर में विस्फोट और गोलीबारी, पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी धमाकों की आवाज

केन्या: नैरोबी में होटल, कार्यालय परिसर में विस्फोट और गोलीबारी, पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी धमाकों की आवाज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2019 07:50 pm IST,  Updated : Jan 15, 2019 07:51 pm IST

केन्या की राजधानी नैरोबी के एक निकटवर्ती इलाके में मंगलवार की दोपहर एक होटल और कार्यालय परिसर में हुए विस्फोट के बाद गोलीबारी जारी है।

An upscale complex in Nairobi, Kenya is under attack, with a blast and heavy gunfire - India TV Hindi
An upscale complex in Nairobi, Kenya is under attack, with a blast and heavy gunfire 

नैरोबी: केन्या की राजधानी नैरोबी के एक निकटवर्ती इलाके में मंगलवार की दोपहर एक होटल और कार्यालय परिसर में हुए विस्फोट के बाद गोलीबारी जारी है। एएफपी के एक संवाददाता और एक चश्मदीद ने यह जानकारी दी। ड्यूसिट होटल परिसर स्थित कार्यालय में काम करने वाले एक शख्स ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘एक बम था, काफी गोलीबारी हुई।’’

घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित एएफपी के दफ्तरों से धमाकों की आवाज सुनाई पड़ी। मौके पर भेजे गए एक संवाददाता ने कहा कि बंदूकधारियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हो रही है। अभी स्पष्ट नहीं है कि यह लूटपाट की वारदात थी या कोई हमला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश