1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Coronavirus in India: भारत को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और PPE भेजेगा ऑस्ट्रेलिया

Coronavirus in India: भारत को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और PPE भेजेगा ऑस्ट्रेलिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 26, 2021 02:37 pm IST,  Updated : Apr 26, 2021 02:37 pm IST

खबर के अनुसार संघीय सरकार ने तत्काल सहायता पैकेज के तहत भारत को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण भेजने की भी पुष्टि की है, जिसकी घोषणा मंगलवार को की जानी है। 

Australia to help India with the second wave of Coronavirus Coronavirus in India: भारत को ऑक्सीजन, व- India TV Hindi
Coronavirus in India: भारत को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और PPE भेजेगा ऑस्ट्रेलिया Image Source : PTI

मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया कोविड-19 के मामलों में ताजा उछाल से जूझ रहे भारत को तत्काल सहायता के रूप में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) भेजेगा। स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने सोमवार को यह बात कही। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन समाचार चैनल ने हंट के हवाले से कहा कि संघीय सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि वह मदद के लिये क्या भेज सकती है। 

संघीय स्वास्थ्य मंत्री हंट ने कहा, ''भारत वास्तव में ऑक्सीजन की समस्या से जूझ रहा है। हम राष्ट्रीय चिकित्सा भंडार से मदद कर सकते हैं, लेकिन वे मुख्य रूप से ऑक्सीजन आपूर्ति के संबंध में सहायता मांग रहे हैं। हम इस मामले में विशेष रूप से राज्यों के साथ बात कर रहे हैं।''

खबर के अनुसार संघीय सरकार ने तत्काल सहायता पैकेज के तहत भारत को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण भेजने की भी पुष्टि की है, जिसकी घोषणा मंगलवार को की जानी है। 
हालांकि ऑस्ट्रेलिया टीके नहीं भेजेगा। हंट ने कहा, ''हम उस मोर्चे पर मजबूत स्थिति में हैं क्योंकि फिलहाल हमें उनकी जरूरत नहीं है। फिर भी हम स्टॉक रखेंगे। लेकिन अगर हो सकेगा तो सहायता के तौर पर (उन्हें दान किया जाएगा)। '' भारत को कोई सहायता देने और ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण फैलने के खतरे को कम करने के लिये अतिरिक्त कदम उठाए जाने के मामलों पर चर्चा के लिये मंगलवार को कैबिनेट की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश