1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. तेहरान में हमास के टॉप लीडर्स से मिले ईरान के सुप्रीम नेता अली खामेनेई, जानें क्या हैं मायने

तेहरान में हमास के टॉप लीडर्स से मिले ईरान के सुप्रीम नेता अली खामेनेई, जानें क्या हैं मायने

 Published : Feb 08, 2025 08:41 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 08:41 pm IST

इजरायल-हमास के बीच गाजा में जारी युद्ध विराम के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने तेहरान में हमास के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की है। खामेनेई ने इजरायल से जंग लड़ते रहने के लिए हमास की सराहना की है।

अयातुल्ला अली खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर- India TV Hindi
अयातुल्ला अली खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर Image Source : AP

तेहरानः हमास चीफ इस्माइल हानिया और याह्या सिनवार की हत्या के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने हमास के टॉप नेताओं से मुलाकात की है। सरकारी आईआरएनए समाचार एजेंसी ने शनिवार को बताया कि ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने तेहरान में हमास के शीर्ष नेताओं से यह मुलाकात की है।

रिपोर्ट के अनुसार अयातुल्ला अली खामेनेई ने हमास के राजनीतिक ब्यूरो के उपाध्यक्ष खलील अल-हया और हमास के शूरा काउंसिल के अध्यक्ष मुहम्मद इस्माइल दरविश से तेहरान में मुलाकात और वार्ता की। रिपोर्ट में खामेनेई के हवाले से कहा गया है कि गाजा के लोगों ने वास्तव में “ज़ायोनी शासन और अमेरिका को हराया और उन्हें उनके किसी भी लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया।”

खामेनेई ने हमास को सराहा

इजरायल के साथ संघर्ष करते रहने के लिए खामेनेई ने हमास के नेताओं की सराहना की है। आईआरएनए ने कहा कि खामेनेई ने हमास के अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने इजरायल के साथ युद्धविराम समझौते पर बातचीत की। बता दें कि गत 19 जनवरी से इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम लागू हो गया है। इसके तहत दोनों पक्ष एक दूसरे के बंधकों और कैदियों को रिहा करने पर राजी हुआ हैं। यह क्रम रोजाना चल रहा है। (AP)

यह भी पढ़ें

भारी लैंडस्लाइड्स से थर्राया दक्षिण-पश्चिमी चीन, 30 लोग लापता

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश