1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Israel-Hamas War: इज़राइल ने अलेप्पो हवाई अड्डे पर की एयरस्ट्राइक, सीरियाई मीडिया ने किया दावा

Israel-Hamas War: इज़राइल ने अलेप्पो हवाई अड्डे पर की एयरस्ट्राइक, सीरियाई मीडिया ने किया दावा

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Oct 15, 2023 06:32 am IST,  Updated : Oct 15, 2023 06:42 am IST

सीरियाई मीडिया ने दावा किया है कि इज़राइल ने अलेप्पो हवाई अड्डे पर एयरस्ट्राइक की है। आज इस युद्ध का 9वां दिन है और इज़रालय लगातार गाज़ा में हमास के ठिकानों को टारगेट कर रहा है। इज़रायली सेना के एक्शन के जवाब में अब हमास भी इज़रायल के कई शहरों पर रॉकेट दाग रहा है।

Israel-Hamas war- India TV Hindi
गाजा पट्टी के समर्थन में प्रदर्शन के बाद फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों की इजरायली सेना के साथ झड़प Image Source : PTI

इज़राइल और हमास के बीच जारी जंग को आज 9वां दिन है। वहां दोनों ओर से लगातार हमले जारी हैं। इस सीरियाई मीडिया ने दावा किया है कि इज़राइल ने अलेप्पो हवाई अड्डे पर एयरस्ट्राइक की है। इज़रालय लगातार गाज़ा में हमास के ठिकानों को टारगेट कर रहा है। घातक मिसाइलें उत्तरी गाजा में लगातार हमास के ठिकानों को तबाह कर रही हैं। फिलिस्तीनी का दावा है कि गाजा में 2,228 लोग मारे गए हैं और 8,744 घायल हुए हैं। वहीं इज़रायल ने साफ कर दिया है कि उसका मिलिट्री ऑपरेशन को रोकने का एकमात्र तरीका है कि हमास बिना शर्त आत्मसमर्पण करे और सभी बंधकों को रिहा करे।

बॉर्डर पर पहुंचे पीएम नेतन्याहू

इज़रायली सेना के एक्शन के जवाब में अब हमास भी इज़रायल के कई शहरों पर रॉकेट दाग रहा है। हमास के आतंकी हमले में अब तक अमेरिका के 29  नागरिकों की भी मौत हुई है। इस जंग में ना अब इजरायल की सेना रुकने को तैयार है और न ही हमास झुकने को तैयार है। इस बीच इज़रायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू गाजा बॉर्डर पर जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं। उन्होंने इस दौरान जवानों से बात भी की। नेतन्याहू किबुत्ज बीरी और किबुत्ज कफर अज्जा भी पहुंचे। यहां सेना के अधिकारियों ने उन्हें जंग की स्थिति की जानकारी दी। ये वहीं इलाका है जहां हमास आतंकियों ने सैकड़ों बेगुनाह लोगों का कत्ल कर दिया था। इस दौरान नेतन्याहू ने उन घरों को भी देखा जहां पर भयानक नरसंहार हुआ था। 

इजराइल का 24 घंटे का अल्टीमेटम खत्म
वहीं इज़रायल लोगों से नॉर्थ गाज़ा खाली करने की अपील कर रहा, क्योंकि जो हमास ने किया वो इज़रायल नहीं करना चाहता। इजराइल का 24 घंटे का अल्टीमेटम खत्म हो चुका है। इज़रायल गाजा सिटी पर आसमान से पेपर भी बरसा रहा है, जिसमें साफ-साफ लिखा है कि नॉर्थ गाज़ा को खाली कर दें, क्योंकि इज़रायल हमास के आतंकियों पर बड़ा हमला करने वाला है। इज़रायल की अपील के बाद गाज़ा सिटी से अब तक 4 लाख लोग घर छोड़कर जा चुके हैं। लाखों लोग रास्ते में हैं और पूरा शहर खाली हो रहा है। लेकिन हमास के आतंकी अपने खात्मे के डर से अब फिलिस्तीन के बेगुनाह लोगों को भी शील्ड बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

गाजा पट्टी के निवासियों को दक्षिण की ओर बढ़ने से रोक रहा हमास! सामने आई तस्वीर

लड़ाई में हिजबुल्लाह शामिल हुआ तो इजरायल की बर्बादी तय, ईरान के विदेश मंत्री ने दी चेतावनी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।