Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नेतन्याहू के खिलाफ एकजुट हुए दुनिया के ये 3 खतरनाक उग्रवादी संगठन, मिलकर करेंगे इजरायल पर हमला!

नेतन्याहू के खिलाफ एकजुट हुए दुनिया के ये 3 खतरनाक उग्रवादी संगठन, मिलकर करेंगे इजरायल पर हमला!

Edited By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia Published : Oct 25, 2023 05:03 pm IST, Updated : Oct 25, 2023 05:03 pm IST

इजरायल हमास युद्ध अब एक नए मोड़ पर पहुंचने वाला है। दुनिया के 3 खतरनाक उग्रवादी संगठन अब इजरायल के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। तीनों संगठनों के टॉप लीडरों के बीच बुधवार को अहम बैठक हुई है। अब माना जा रहा है कि ये तीनों संगठन मिलकर एक साथ इजरायल पर हमला करेंगे।

हिजबुल्ला, हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के नेताओं की बैठक। - India TV Hindi
Image Source : AP हिजबुल्ला, हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के नेताओं की बैठक।

इजरायल के लिए जंग अब बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाली है। पहली बार इजरायल से युद्ध लड़ रहे हमास, हिजबुल्ला और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद ने संयुक्त बैठक की है। माना जा रहा है कि गाजा पट्टी में जारी हवाई हमले के दौरान तीनों उग्रवादी संगठनों ने इजरायल को एक साथ मिलकर जवाब देने के मामले पर अहम वार्ता की है। इसमें लेबनान स्थित हिजबुल्ला समूह के नेता ने गाजा में जारी इजराइली हमलों के बीच हमास और फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद के वरिष्ठ नेताओं के साथ बुधवार को वार्ता की, जिसे इजराइल विरोधी तीन बड़े उग्रवादी समूहों की अहम बैठक माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसके बाद तीनों संगठन मिलकर इजरायल के हमले का जवाब देंगे। 

बैठक के बाद एक संक्षिप्त बयान में बताया गया कि हिजबुल्ला के नेता हसन नसरुल्ला ने इस बात को लेकर हमास के सालेह अल अरौरी और इस्लामिक जिहाद के नेता जियाद अल नखलेह से सहमति जताई कि इन तीनों संगठनों और ईरान समर्थित अन्य उग्रवादियों को आगे क्या कदम उठाना चाहिए। हिजबुल्ला और लेबनान के सरकारी मीडिया द्वारा प्रसारित बयान के अनुसार, तीनों संगठनों का मकसद गाजा और फलस्तीन में ‘‘एक वास्तविक जीत’’ हासिल करना तथा गाजा एवं वेस्ट बैंक में ‘‘हमारे प्रताड़ित किए गए और दृढ़ लोगों के खिलाफ इजराइल की विश्वासघाती और क्रूर आक्रामकता’’ को रोकना है।

बैठक की अहम जानकारियों को रखा गया है गुप्त

 बैठक के बारे में और कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई। बेरूत में यह बैठक ऐसे समय में हुई, जब इजराइल और गाजा पट्टी पर शासन करने वाले फलस्तीनी उग्रवादी समूह हमास के बीच युद्ध तीन सप्ताह से जारी है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली हमलों में 5,700 फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से 2,300 नाबालिग हैं। इजराइली सरकार के अनुसार, हमास के शुरुआती हमले में इजराइल में 1,400 लोगों की मौत हो गई। हिजबुल्ला का कहना है कि संघर्षों में उसके भी दर्जनों लड़ाके मारे गए है। (भाषा)

यह भी पढ़ें

जापान में ''लिंग'' परिवर्तन को लेकर आया ये बड़ा फैसला, जानें क्या होगा असर?

'मैंने 10 यहूदी मार दिए हैं', कत्लेआम के बाद हमास आतंकी ने पिता को किया था कॉल, सामने आया ऑडियो

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement