1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Russia News: मास्को के एक हॉस्टल में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 4 झुलसें

Russia News: मास्को के एक हॉस्टल में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 4 झुलसें

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 29, 2022 05:43 pm IST,  Updated : Jul 29, 2022 05:43 pm IST

Russia News: मास्को स्थित एक हॉस्टल में आग लग जाने की वजह से उसमें रहने वाले 8 लोगों की जलने से मौत हो गई जबकि 4 झुलस गए। हॉस्टल में खिड़कियों में लोहे की रॉड लगे होने की वजह से लोग वहां से अपनी जान बचाकर निकल नहीं पाए और 8 लोगों की मौत हो गई।

Fire In Hostle- India TV Hindi
Fire In Hostle Image Source : AP

Highlights

  • आग लगने से 8 की मौत
  • 4 लोग बुरी तरह से झुलसें
  • हॉस्टल में 200 लोग रहते थे

Russia News: मास्को के एक हॉस्टल में आग लग जाने से आठ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने बताया कि रूस की राजधानी मास्को के एक बहुमंजिला भवन में स्थित हॉस्टल में गुरुवार को आग लग गई थी। उन्होंने कहा कि खिड़कियों पर लगी सलाखों की वजह से लोग खिड़कियों से निकलने में असफल रहे और उनकी इस हादसे में जान चली गई। वैसे आग की वजह का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों के अनुसार आग से चार लोग झुलस भी गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भवन में करीब 200 लोग रहते थे, जो आग से जान बचाकर निकलने में सफल रहे। आपात मंत्रालय ने बताया कि भवन के प्रथम तल पर स्थित इस छात्रावास की खिड़कियों में लोहे की सलाखें लगी होने के कारण कई लोग खिड़कियों से बाहर निकलने के लिए उपयोग नहीं कर पाए। मास्को में कम आय वाले लोगों के लिए आम तौर पर हॉस्टल की सुविधा होती है। 

22 अप्रैल को रूस के डिफेंस रिसर्च सेंटर में आग लगने से हुई थी 6 की मौत

22 अप्रैल को रूस के डिफेंस रिसर्च सेंटर में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 27 अन्य लोग घायल हुए थे। घटना रूस के त्वेर शहर में हुई थी। उत्तरी-पश्चिमी रूसी शहर त्वेर में स्थित एक डिफेंस रिसर्च सेंटर में आग लगने से इमारत में फंसे लोग खिड़कियों से छलांग लगाने लगे। इमारत में आग लगने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 27 से अधिक लोग घायल हुए थे। एअरोस्पेस डिफेंस फोर्सेस सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रशासनिक भवन में सबसे पहले आग लगी, जिसने तेजी से इमारत की ऊपरी तीन मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद इमारत में रह रहे लोग खिड़कियों से छलांग लगाने लगे और छत धंसने लगी। इस संस्थान का संचालन रूसी रक्षा मंत्रालय के तहत किया जाता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश