1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2800 के पार, किम जोंग ने दी अधिकारियों को चेतावनी

चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2800 के पार, किम जोंग ने दी अधिकारियों को चेतावनी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 29, 2020 09:19 am IST,  Updated : Feb 29, 2020 09:19 am IST

चीन में कोरोनावायरस से 47 और लोगों की मौत होने से इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 2,835 हो गई।

चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2800 के पार, किम जोंग ने दी अधिकारियों को चेतावनी- India TV Hindi
चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2800 के पार, किम जोंग ने दी अधिकारियों को चेतावनी

बीजिंग: चीन में कोरोनावायरस से 47 और लोगों की मौत होने से इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 2,835 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि 47 लोगों की मौत और 427 लोगों के इससे संक्रमित होने के नए मामले सामने आए हैं। चीन में इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 79,251 हो गई है। चीन में हुबेई में 45 और बीजिंग एवं हेनान में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। 

Related Stories

इस बीच, सियोल में कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने एक बयान में बताया कि दक्षिण कोरिया में इस विषाणु के संक्रमण के शनिवार को 594 और मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 90 प्रतिशत से अधिक मामले दाएगू और उत्तरी ग्योंगसांग में सामने आए हैं। दक्षिण कोरिया में एक दिन में सामने आने वाले मामलों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। 

देश में इसके कुल मामले बढ़कर अब 2,931 हो गए हैं। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शीर्ष पार्टी अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि वे देश में इस विषाणु का संक्रमण रोकने में नाकामयाब रहे तो इसके ‘‘गंभीर परिणाम’’ होंगे। वाशिंगटन से मिली खबर के अनुसार अमेरिका ने शुक्रवार को अपने देशवासियों के लिए परामर्श जारी किया कि वे कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के मद्देनजर इटली की गैर-जरूरी यात्रा न करें। 

कैलिफोर्निया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक ऐसे अमेरिकी व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के दूसरे संदिग्ध मामले की पुष्टि की है जिसने कोई यात्रा नहीं की और जो किसी ज्ञात बीमार व्यक्ति के संपर्क में नहीं आया। इससे देश में इसके संक्रमण की आशंका पैदा हो गई है। इस बीच, रियाद से मिले समाचार के अनुसार सऊदी अरब ने खाड़ी सहयोग परिषद के नागरिकों की मक्का और मदीना की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश