बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में रविवार को अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट दागे गए। दो सुरक्षा सूत्रों ने एएफपी को यह जानकारी दी। देश में अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर इस ताजा हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। एएफपी के संवाददाताओं ने दजला नदी के पश्चिमी किनारे धमाके की आवाज को सुना। इसी क्षेत्र में अधिकांश विदेशी दूतावास स्थित हैं।
Related Stories
एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि तीन रॉकेट उच्च सुरक्षा परिसर में आकर गिरे जबकि एक अन्य ने बताया कि इस इलाके में पांच रॉकेट दागे गए। घटना में हताहत की कोई सूचना नहीं मिली है।