1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में कोरोनावायरस के केंद्र वुहान से अपने नागरिकों को निकालेगा अमेरिका

चीन में कोरोनावायरस के केंद्र वुहान से अपने नागरिकों को निकालेगा अमेरिका

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2020 04:37 pm IST,  Updated : Jan 26, 2020 04:37 pm IST

चीन में कोरोनावायरस से 56 लोगों की जान चली गयी और करीब 2000 लोग उससे संक्रमित हो गये। 

China News- India TV Hindi
A worker dispenses hand sanitizer to shoppers at the entrance of a supermarket in Wuhan in central China's Hubei province Image Source : AP

वुहान। अमेरिका मध्य चीन के वुहान में फैले घातक कोरोनावायरस के मद्देनजर वहां फंसे अपने कर्मियों और अमेरिकी नागरिकों को निकालने के लिए उड़ान की व्यवस्था करने में जुटा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने चीन में अमेरिकियों को भेजे एक ई-मेल में कहा है कि मंगलवार को एक उड़ान वुहान से लोगों को लेकर सैन फ्रांसिस्को पहुंचेगा लेकिन उसमें आम नागरिकों के लिए सीमित जगह होगी। विभाग ने कहा, ‘‘ यह क्षमता बहुत सीमित है और यदि वापसी के इच्छुक हर व्यक्ति को ले जाने के लिए पर्याप्त क्षमता नहीं हुई तो उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके कोरोनावायरस की चपेट में आने की अधिक आशंका है।’’

फ्रांस ने हुबेई में फंसे अपने नागरिकों को बस से निकालने की योजना बनायी है। चीन में कोरोनावायरस से 56 लोगों की जान चली गयी और करीब 2000 लोग उससे संक्रमित हो गये। माना जाता है कि यह बीमारी वुहान में समुद्री भोज्य पदार्थों और पशु बाजार से फैली। वुहान हुबई प्रांत की राजधानी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश