1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में सभी हवाई अड्डों पर परिचालन शुरू, हवाई क्षेत्र को पुन: खोला गया

पाकिस्तान में सभी हवाई अड्डों पर परिचालन शुरू, हवाई क्षेत्र को पुन: खोला गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2019 05:02 pm IST,  Updated : Mar 04, 2019 05:06 pm IST

पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को सोमवार को पूरी तरह फिर से खोल दिया। इससे पहले भारत के साथ तनाव के कारण कुछ दिन तक पाकिस्तान के आसमान में उड़ानों का परिचालन बंद था और दुनियाभर में हजारों यात्री फंसे रहे।

Flight operations resume at all airports in Pakistan- India TV Hindi
Flight operations resume at all airports in Pakistan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को सोमवार को पूरी तरह फिर से खोल दिया। इससे पहले भारत के साथ तनाव के कारण कुछ दिन तक पाकिस्तान के आसमान में उड़ानों का परिचालन बंद था और दुनियाभर में हजारों यात्री फंसे रहे। पिछले सप्ताह भारत और पाकिस्तान के विमानों के हवा में टकराव के बाद पाकिस्तान ने बुधवार को हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला किया। 

Related Stories

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विमान मार गिराने का दावा किया था। पाकिस्तान ने भारत के एक पायटल को बंधक बना लिया था जो शुक्रवार को वाघा सीमा पार कर भारत लौट आये। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की एक प्रवक्ता ने सोमवार को एएफपी को बताया, ‘‘पाकिस्तान में सभी हवाई अड्डों पर परिचालन चालू है और हवाई क्षेत्र को पुन: खोल दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि प्रक्रिया दोपहर एक बजे तक पूरी कर ली गयी।

पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से यूरोप और दक्षिण एशिया के बीच बड़े हवाई मार्ग बाधित रहे और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर यात्रियों के फंसने की खबरें आईं। इससे पाकिस्तान के नंगा पर्वत पर लापता हो गये एक ब्रिटिश और एक इतालवी पर्वतारोही की तलाश की कोशिशों में देरी हुई। बचाव दलों को हेलीकॉप्टर भेजने के लिए अनुमति का इंतजार करना पड़ा। पाकिस्तान ने शुक्रवार से ‘धीरे-धीरे’ अपने हवाई क्षेत्र को पुन: खोलना शुरू किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश